Home » Palamu Crime:पति को दूसरी औरत की बाहों में देख आग बबूला हुई पत्नी; फिर योजना बना पति के साथ मिलकर कर दी हत्या… जानें पूरी कहानी

Palamu Crime:पति को दूसरी औरत की बाहों में देख आग बबूला हुई पत्नी; फिर योजना बना पति के साथ मिलकर कर दी हत्या… जानें पूरी कहानी

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू। मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र निवासी उपेंद्र कुमार गौतम अपनी पत्नी के अलावा एक और महिला को साथ रखता था। एक दिन उसकी पत्नी ने महिला को अपने पति के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। घर में तकरार शुरू हुआ । तब तक महिला उपेंद्र का मोबाइल एवं पैसे चुराकर भाग गई। फिर पति-पत्नी ने मिलकर योजना बनाई। उसे फुसलाकर बुलाया और हत्या कर दी।

शव बरामदगी के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और उपेंद्र की पत्नी चंदा देवी को गिरफ्तार कर लिया। चंदा गढ़वा जिले के डंडई की रहने वाली है। घटना के बाद से उपेंद्र फरार है। डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि अभी तक मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

पत्नी को पुलिस ने दबोचा, मास्टरमाइंड पति फरार

25 अप्रैल को पलामू के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में एक घर से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने पूरे मामले में अज्ञात महिला हत्याकांड का खुलासा किया है और आरोपी महिला चंदा देवी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि घटना का मास्टरमाइंड चंदा देवी के पति उपेंद्र कुमार गौतम तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी उपेंद्र कुमार गौतम उर्फ रोहित कुमार गढ़वा के इलाके में अनैतिक कार्य और ह्यूमन ट्रैफिकिंग के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। मृतक महिला की जानकारी उपेंद्र कुमार गौतम को है।

डीएसपी ने बताया कि उपेंद्र कुमार कई घटनाओं में आरोपी है। महिला की हत्या 22 अप्रैल को ही कर दी गई थी। उसके शव को घर में छिपा रखा था। फिर मौका पाकर उपेंद्र और चंदा ने शव को घर से बाहर फेंक दिया था। सूचना पाकर पुलिस इसे बरामद कर अनुसंधान में जुट गई थी।

पुलिस की छापेमारी टीम में डीएसपी राजीव रंजन टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार, सब इंस्पेक्टर संगीता कुमारी झा, चंद्रशेखर यादव, सुबोध कुमार, स्वाति गुप्ता समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल थे।

Read Also: Gumla Crime: विवादित जमीन की मापी करने पहुंची अंचल कार्यालय की टीम पर हमला; महिला ने राजस्वकर्मी को चप्पल से पीटा

Related Articles

Leave a Comment