Home » Chaibasa News : नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु का स्वागत व अभिनंदन समारोह 26 को

Chaibasa News : नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु का स्वागत व अभिनंदन समारोह 26 को

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु के स्वागत-अभिनंदन समारोह की तैयारी को लेकर कांग्रेस की बैठक

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : जिला कांग्रेस कमिटी पश्चिमी सिंहभूम के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सह जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह की तैयारियों को लेकर रविवार को चाईबासा परिसदन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीतिमा बारी ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 अगस्त को कांग्रेस भवन, चाईबासा में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष अम्बरराय चौधरी ने कहा कि सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में पश्चिमी सिंहभूम में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उनके नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त और सक्रिय बनाया जाएगा तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। सभी कांग्रेसजनों से 26 अगस्त को कांग्रेस भवन, चाईबासा में आयोजित स्वागत-अभिनंदन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई। बैठक का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र शेखर दास ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश सचिव मायाधर बेहरा ने किया।

इस अवसर पर जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, पूर्व प्रदेश सचिव अशरफुल होदा, रितेश तामसोय, राजेश शुक्ला, नूतन बिरुवा, मासुम रजा, इम्तियाज खान, रंजीत यादव, सूरज तामसोय, आफताब आलम, जगबंधु महतो, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयाँ, ललित दोराईबुरु, जय प्रकाश लागुरी, विजय भेंगरा, सकारी दोंगो, सिकुर गोप, सीताराम गोप, सोनाराम कोड़ाह, मंजीत प्रधान, सुखलाल हेम्ब्रम, राहुल पुरती, चंद्र भूषण बिरुवा, संजय हेमब्रम, सोमा पुरती, मथुरा चाम्पिया, हरि राव, बासुदेव सिंकु सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment