Home » Chaibasa Sports News : ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से युवाओं को मिलेगा खेल एवं राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का अवसर

Chaibasa Sports News : ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से युवाओं को मिलेगा खेल एवं राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का अवसर

देश में खेल संस्कृति को मजबूत करने, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

by Rajeshwar Pandey
Khelo India Samvad 2026
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: राष्ट्रीय खेल दिवस आगामी 29 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। इसको लेकर युवा सहभागिता, खेल विकास एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से देशभर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त 2026 को किया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला कॉलेज चाईबासा की NSS कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अर्पित सुमन टोप्पो एवं पश्चिमी सिंहभूम के जिला युवा अधिकारी अभिषेक आनंद ने विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्यों एवं तैयारियों के बारे में भी बताया।

‘देश का युवा, देश का खिलाड़ी और देश का भविष्य’ को मिलेगा साझा मंच

उन्होंने बताया कि 27 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाला ‘खेलो इंडिया संवाद’ देश के युवाओं, खिलाड़ियों और भविष्य की संभावनाओं को एक साझा मंच पर जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम का मूल विचार “देश का युवा, देश का खिलाड़ी और देश का भविष्य—इन तीनों को एक मंच पर जोड़ना” है। देशभर में वर्चुअल माध्यम से लगभग 1600 स्थानों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें चार लाख से अधिक युवाओं के जुड़ने की संभावना है। प्रत्येक जिले के दो कॉलेजों को कार्यक्रम से जोड़ने की योजना है।

स्थानीय खिलाड़ियों एवं युवाओं के बीच होगा संवाद

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय खेल प्रतिभाओं एवं युवाओं के बीच संवाद का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें सांसद, विधायक अथवा मंत्री सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा युवाओं को संबोधित किया जाएगा। लगभग 15 मिनट के संवाद सत्र में युवाओं को अपने Ideas, Suggestions एवं Aspirations साझा करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि युवाओं के विचार एवं सुझाव QR Code के माध्यम से संकलित किए जाएंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर युवाओं को VBYLD Quiz Round में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

चार प्रमुख विषयों पर होगा संवाद

‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से युवाओं से मुख्य रूप से चार महत्वपूर्ण विषयों पर सुझाव एवं विचार प्राप्त किए जाएंगे—

1. Sports Ecosystem को मजबूत करना: जमीनी स्तर तक खेल सुविधाओं को बेहतर बनाना तथा प्रतिभावान खिलाड़ियों को आवश्यक अवसर उपलब्ध कराना।

2. 2036 ओलंपिक के लिए Talent Nurturing: भविष्य के ओलंपिक खिलाड़ियों की पहचान, प्रतिभा विकास एवं एथलीट डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान देना।

3. Youth Leadership & Governance: नेतृत्व एवं शासन व्यवस्था में युवाओं की सहभागिता को बढ़ावा देना।

4. विकसित भारत के लिए Youth Empowerment: विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की क्षमता, नेतृत्व एवं सहभागिता को सशक्त करना।

स्थानीय खेल प्रतिभाएं रहेंगी आकर्षण का केंद्र

चाईबासा क्षेत्र की युवा खेल प्रतिभाओं में माधवी चौहान (तीरंदाजी) एवं सिसिलिया पुरती (हॉकी) की सहभागिता कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेगी। वहीं बड़कुँवर गागराई, पूर्व विधायक एवं पूर्व आपूर्ति मंत्री, भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर युवाओं को संबोधित करेंगे। डॉ. अर्पित सुमन टोप्पो एवं अभिषेक आनंद ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में ‘खेलो इंडिया संवाद’ से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को केवल खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर नहीं देता, बल्कि उनके विचारों, नेतृत्व क्षमता और आकांक्षाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने का मंच भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित यह पहल देश में खेल संस्कृति को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Read Also: Chaibasa News: सावन के बाबा महादेवशाल धाम में श्रद्धालुओं का लगा तांता, हर-हर महादेव से गूंजा शिवालय

Related Articles

Leave a Comment