Home » Chaibasa Health News : सदर अस्पताल में ब्लड के नाम पर ठगी, 4700 रुपये छीनकर भागा युवक गिरफ्तार

Chaibasa Health News : सदर अस्पताल में ब्लड के नाम पर ठगी, 4700 रुपये छीनकर भागा युवक गिरफ्तार

Chaibasa Health News : चाईबासा पुलिस ने आरोपी को दबोचकर भेजा जेल

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Sadar Hospital Blood Fraud Case Youth Arrested by Police
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के सदर अस्पताल में मरीज के परिजनों से ब्लड दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी और रुपये छीनने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला

सोनुवा थाना क्षेत्र के देवावीर निवासी 37 वर्ष बुधराम गोप ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई 2026 को वे अपनी पत्नी ललिता गोप के इलाज के लिए सदर अस्पताल आए थे। डॉक्टर के कहने पर पत्नी के लिए ब्लड की जरूरत थी। बुधराम ब्लड बैंक, सदर अस्पताल गए, लेकिन वहां ब्लड उपलब्ध नहीं था। शाम करीब 4 बजे जब वे ब्लड बैंक के बाहर खड़े थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति आया और पैसे लेकर ब्लड दिलाने का भरोसा दिया। जैसे ही बुधराम ने जेब से 4700 रुपये निकाले, उस व्यक्ति ने पैसे छीन लिए और मौके से फरार हो गया।

दूसरे दिन पकड़ा गया आरोपी

अगले दिन 26 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे बुधराम फिर से पत्नी के लिए ब्लड लेने ब्लड बैंक पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने उस युवक को पहचान लिया जिसने एक दिन पहले उनसे पैसे छीने थे। लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संजय सोलंकी (27 वर्ष) बताया। पिता का नाम महेन्द्र सोलंकी है। पता गुटुसाई, सेमसन देवगम के मकान में किरायेदार, थाना मुफ्फसिल, जिला पश्चिमी सिंहभूम बताया।पुलिस ने संजय सोलंकी को हिरासत में लेकर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अस्पतालों में दलालों और ठगों से सावधान रहें। ब्लड या किसी अन्य सुविधा के लिए सीधे अस्पताल प्रशासन या ब्लड बैंक से संपर्क करें। किसी को भी पैसा देने से पहले उसकी पहचान जरूर जांचें।

Read Also: Chakradharpur Rail News : चक्रधरपुर मंडल में सिग्नल ठेका घोटाला : Dy. CSTE सत्यम कुमार की गिरफ्तारी के बाद कोलकाता मुख्यालय तक पहुंची CBI जांच की आंच

Related Articles

Leave a Comment