Home » Baba Mahadevsal Dham : बाबा महादेवशाल धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों की लगी लंबी कतार

Baba Mahadevsal Dham : बाबा महादेवशाल धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों की लगी लंबी कतार

कई श्रद्धालु कांवर में जल लेकर पैदल यात्रा कर धाम पहुंचे थे। दिन चढ़ने के साथ भीड़ बढ़ती चली गई और दोपहर तक करीब आधा किलोमीटर लंबी कतार लग गई

by Rajeshwar Pandey
Baba Mahadevsal Dham
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और इस माह के सोमवार का विशेष महत्व माना जाता है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा महादेवशाल धाम में सावन माह के अंतिम सोमवार पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ बाबा का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। अंतिम सोमवारी होने के कारण इस बार श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।

तीन बजे पट खुलते ही शुरू हुआ जलाभिषेक

रविवार रात से ही दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु महादेवशाल धाम पहुंचने लगे थे। अहले सुबह 3 बजे मंदिर के पट खुलते ही जलाभिषेक शुरू हो गया। महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्ग सभी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। कई श्रद्धालु कांवर में जल लेकर पैदल यात्रा कर धाम पहुंचे थे। दिन चढ़ने के साथ भीड़ बढ़ती चली गई और दोपहर तक करीब आधा किलोमीटर लंबी कतार लग गई। भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति और जिला प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी।

बाबा का विशेष श्रृंगार और महाआरती की गई।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, शेड, बैरिकेडिंग, प्रकाश और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई थी और महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग कतार बनाई गई थी। मंदिर समिति के अनुसार अंतिम सोमवारी होने पर पर अधिक भीड़ उमड़ी। देर शाम तक भक्तों का आना-जाना लगा रहा। पुजारियों ने बताया कि इस दिन बाबा का विशेष श्रृंगार और महाआरती की गई। समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रशासन और रेल के सहयोग से जलाभिषेक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। भक्तों ने भी व्यवस्था की सराहना की।

Read Also- Deoghar Sawan Mela : श्रावणी मेला : शिव, सावन और चार सोमवार का संगम, गूंज रहा हर-हर बम-बम

Related Articles