Home » West Singhbhum News : रोजगार की तलाश में हैदराबाद गए गुवा निवासी अनुज बड़ाइक की मौत, परिवार में पसरा मातम

West Singhbhum News : रोजगार की तलाश में हैदराबाद गए गुवा निवासी अनुज बड़ाइक की मौत, परिवार में पसरा मातम

अनुज बड़ाइक पिछले करीब एक साल से हैदराबाद के मदीनागोड्डा स्थित केसर होम में ठेका मजदूर के रूप में काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि करीब तीन महीने पहले अनुज अपने घर गुवा आए थे

by Rakesh Pandey
West Singhbhum News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा स्थित जाटा हाटिंग निवासी 40 वर्षीय अनुज बड़ाइक की हैदराबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही गुवा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार, अनुज बड़ाइक अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और बेहतर जीवन की आस में रोजगार की तलाश में हैदराबाद गए थे। वे पिछले करीब एक साल से हैदराबाद के मदीनागोड्डा स्थित केसर होम में ठेका मजदूर के रूप में काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि करीब तीन महीने पहले अनुज अपने घर गुवा आए थे। इसके बाद वे पत्नी और दो बच्चों को साथ लेकर दोबारा हैदराबाद चले गए थे, ताकि वहीं मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भविष्य बेहतर बना सकें।

परिवार पर दुखों का टूटा पहाड़

परिजनों के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक उनका लीवर गंभीर रूप से खराब हो चुका था और लीवर की बीमारी के कारण ही उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। काफी कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। अनुज की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे रह गए हैं। अनुज बढ़ाइक के निधन की खबर से जाटा हाटिंग समेत पूरे गुवा क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग की है।

Read ALso- Chatra Land Dispute : समय रहते समस्या का समाधान नहीं होने पर टावर से छलांग लगाने की दी चेतावनी

Related Articles

Leave a Comment