Home » Ranchi News : कोयला कारोबारी एलबी सिंह की पत्नी को ED का दूसरा समन, साला गैरहाजिर

Ranchi News : कोयला कारोबारी एलबी सिंह की पत्नी को ED का दूसरा समन, साला गैरहाजिर

by Mujtaba Haider Rizvi
ed logo
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : ईडी ने एलबी सिंह के साले को दूसरा समन जारी कर 24 अगस्त को पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया था। लेकिन वह आज पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुआ। समाचार लिखे जाने तक उसके द्वारा ईडी से समय मांगे जाने की भी सूचना नहीं है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा जारी समन के आलोक में एलबी सिंह का साला रंजीत सिंह पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुआ। उसे 24 अगस्त को हाजिर होने के लिए समन जारी किया गया था। ईडी ने चर्चित कोयला व्यापारी एलबी सिंह की पत्नी को दूसरा समन जारी कर 27 अगस्त को पूछताछ के लिए रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया गया है।

ईडी ने एलबी सिंह के साले को दूसरा समन जारी कर 24 अगस्त को पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया था। लेकिन वह आज पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुआ। समाचार लिखे जाने तक उसके द्वारा ईडी से समय मांगे जाने की भी सूचना नहीं है। ईडी द्वारा जारी किये गये पहले समन पर उनसे एक महीने के समय मांगा था।

लेकिन ईडी ने उसके अनुरोध को अस्वीकार करते हुए 24 अगस्त को हाजिर होने का निर्देश दिया था। एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह को दूसरा समन जारी कर ईडी ने 27 अगस्त को हाजिर होने का निर्देश दिया है।

ईडी ने पहला नोटिस जारी कर आरती सिंह को 20 अगस्त को हाजिर होने का निर्देश दिया था। लेकिन उन्होंने हाजिर होने के बदले 10 दिनों का समय मांगा था। इसपर विचार के बाद ईडी ने दूसरा समन जारी कर 27 अगस्त को हाजिर होने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Leave a Comment