Home » Jamshedpur News : एसआईआर अभियान और संगठन की मजबूती को लेकर कांग्रेस की समीक्षा बैठक

Jamshedpur News : एसआईआर अभियान और संगठन की मजबूती को लेकर कांग्रेस की समीक्षा बैठक

गुमला में 2.11 लाख मतदाताओं के नाम पर संशय, 15 सितंबर तक Unmapped मतदाताओं के सत्यापन का लक्ष्य

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत गुमला एवं आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान एवं संगठन की मजबूती को लेकर समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों की अध्यक्षता लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने की। इस दौरान बूथ एवं पंचायत स्तर तक अभियान की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई।
बैठक में कांग्रेस नेताओं ने बताया कि गुमला जिले में करीब 2.11 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटने की स्थिति में हैं। सांसद सुखदेव भगत ने पार्टी कार्यकर्ताओं से SIR प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने और आवश्यक दस्तावेजों के साथ सत्यापन सुनिश्चित कराने की अपील की।

सांसद सुखदेव भगत ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से जिन लोगों के नाम हटेंगे, उनकी जगह भाजपा द्वारा दूसरे राज्यों से अपने कार्यकर्ताओं के नाम जोड़कर वोट की चोरी करने का प्रयास किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है।

विशेष गहन पुनरीक्षण के माध्यम से मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने में सभी नागरिकों की सहभागिता जरूरी है।
लोहरदगा लोकसभा कांग्रेस के सह-प्रभारी विजय खां ने पंचायत स्तर तक के BLA-2 को निर्देश दिया कि आगामी 15 सितंबर 2026 तक प्रत्येक Unmapped मतदाता का सत्यापन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे मतदाताओं को SDO कार्यालय में लगाए गए टेबल पर उपस्थित ARO के पास ले जाकर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कराई जाए तथा आवश्यक 11 प्रकार के दस्तावेज जमा कराकर पात्र मतदाताओं के नाम SIR प्रक्रिया के माध्यम से मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य किया जाए।
बैठक में कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाने तथा संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, जिलाध्यक्ष राजनील तिग्गा, पूर्व जिलाध्यक्ष रोशन बरुआ, शमशेर आलम, अजय शर्मा, सीमा, सीता एक्का, ऋषिकेश सिंह, चैतु उरांव सहित कांग्रेस के सैकड़ों नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment