Home » Purulia Rail Block News : पुरुलिया रेलखंड पर तीन चरणों में ट्रैफिक और पावर ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

Purulia Rail Block News : पुरुलिया रेलखंड पर तीन चरणों में ट्रैफिक और पावर ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

Jharkhand Hindi News : ब्लॉक के दौरान कुछ महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों को 30 से 45 मिनट तक नियंत्रित भी किया जा सकता है। रेल प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल अंतर्गत महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग कार्य को लेकर जून माह में तीन चरणों में ट्रैफिक-कम-पावर ब्लॉक लिया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने ब्रिज संख्या-1 पर लगाए गए रिलीविंग गर्डर को हटाने (डी-लॉन्चिंग) के लिए 4 जून, 8 जून और 11 जून 2026 को विशेष ब्लॉक स्वीकृत किया है। इसके कारण कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन तीनों दिनों में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक लगभग 3 घंटे 55 मिनट का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेलवे पुल पर सुरक्षा मानकों के अनुरूप निर्माण एवं तकनीकी कार्य किए जाएंगे।

किन रेलखंडों पर रहेगा असर?

रेलवे की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार पहले चरण में 4 जून को पुरुलिया रोड और गढ़डीह सेक्शन की कुछ लाइनों पर परिचालन प्रभावित रहेगा। वहीं दूसरे और तीसरे चरण में 8 जून तथा 11 जून को चंद्रा-पुरुलिया रोड-ताओ और पुरुलिया रोड-गढ़डीह खंड की अप एवं डाउन दोनों लाइनों पर ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त पुरुलिया यार्ड की लाइन संख्या 1, 2 और 3 पर भी रेल संचालन प्रभावित रहेगा।

4, 8 और 11 जून को पूरी तरह रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

ब्लॉक के कारण कई मेमू ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने का निर्णय लिया गया है। 63592 आसनसोल-बोकारो स्टील सिटी मेमू, 63591 बोकारो स्टील सिटी-आसनसोल मेमू: उपरोक्त दोनों ट्रेनें 4, 8 और 11 जून को रद्द रहेंगी। 68023 झाड़ग्राम-पुरुलिया मेमू, 68024 पुरुलिया-झाड़ग्राम मेमू, 68053 आद्रा-बराभूम मेमू 68054 बराभूम-आद्रा मेमू: ये चारों ट्रेनें 8 और 11 जून को रद्द रहेंगी। कई एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनें आंशिक रूप से चलेंगी

आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें

18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस, 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस ये दोनों ट्रेनें 4, 8 और 11 जून को केवल आद्रा स्टेशन तक ही संचालित होंगी। आद्रा और हटिया के बीच का परिचालन रद्द रहेगा। इसी प्रकार 68055 आसनसोल-टाटानगर मेमू, 68056 टाटानगर-आसनसोल मेमू 8 और 11 जून को केवल आद्रा तक ही चलेंगी। आद्रा-टाटानगर खंड में इनका परिचालन नहीं होगा।

शालीमार-पुरुलिया और हावड़ा-पुरुलिया सेवाएं भी प्रभावित

12883 शालीमार-पुरुलिया एक्सप्रेस, 12884 पुरुलिया-शालीमार एक्सप्रेस, 63594 हावड़ा-पुरुलिया सेवा और 63593 पुरुलिया-हावड़ा सेवा: इन ट्रेनों का परिचालन 8 और 11 जून को आद्रा तक सीमित रहेगा। आद्रा और पुरुलिया के बीच ट्रेनें नहीं चलेंगी।

टाटा-हटिया एक्सप्रेस का बदला जाएगा मार्ग

यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण ट्रेन 18601 टाटा-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग भी प्रभावित रहेगा। रेलवे ने बताया कि 4, 8 और 11 जून को यह ट्रेन अपने सामान्य मार्ग चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला-मुरी के बजाय चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी मार्ग से चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यात्रा समय में आंशिक बदलाव संभव है।

कुछ ट्रेनों को रास्ते में किया जा सकता है नियंत्रित

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें। ब्लॉक के दौरान कुछ महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों को 30 से 45 मिनट तक नियंत्रित किया जा सकता है। इनमें शामिल हैं 22857 शालीमार-आनंद विहार एक्सप्रेस (8 जून), 12443 हल्दिया-आनंद विहार एक्सप्रेस (11 जून), 18184 बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस (8 और 11 जून)।

Read Also- Jharkhand Panchayat News : आरजीएसए के तहत पंचायतों को मिलेगा तकनीकी संबल, विकास योजनाओं की गुणवत्ता सुधारने की कवायद

Related Articles

Leave a Comment