Home » Jamshedpur Ead Miladunnabi : 500 वालंटियर की निगरानी में निकलेगा ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस, हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

Jamshedpur Ead Miladunnabi : 500 वालंटियर की निगरानी में निकलेगा ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस, हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

मानगो गांधी मैदान से सुबह 8:30 बजे होगा जुलूस का आगाज, आमबगान में तकरीर के बाद धतकीडीह सेंटर मैदान में सभा और लंगर के साथ समापन

by Mujtaba Haider Rizvi
जमशेदपुर ईद मिलादुन्नबी
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में ईद-ए-मिलादुन्नबी का जश्न 26 अगस्त को पूरे शान-ओ-शौकत के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मानगो गांधी मैदान से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा, जिसमें शहर के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होंगे। जुलूस में व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने के लिए 500 से अधिक वालंटियर तैनात किए जाएंगे।

तंजीम अहले सुन्नत वल जमात से जुड़े उलेमा-ए-केराम ने सोमवार को धतकीडीह स्थित मदरसा फैजुल उलूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जुलूस और कार्यक्रम की जानकारी दी। उलेमा ने बताया कि जुलूस सुबह साढ़े आठ बजे मानगो गांधी मैदान से शुरू होगा और आमबगान होते हुए धतकीडीह पहुंचेगा।

जुलूस में गोलमुरी, टेल्को, जुगसलाई सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले अकीदतमंद शामिल होंगे। पैदल चलने वाले लोगों के साथ मोटरसाइकिल और कारों पर सवार लोग भी जुलूस में शामिल रहेंगे। नात-ए-पाक की गूंज के बीच बड़े वाहन भी जुलूस का हिस्सा होंगे।

धतकीडीह सेंटर मैदान में होगा समापन

मौलाना जियाउल मुस्तफा कादरी ने बताया कि धतकीडीह सेंटर मैदान में तकरीर और नातख्वानी का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद कार्यक्रम का समापन होगा। यहां अकीदतमंदों के बीच लंगर तकसीम किया जाएगा और लोगों को खाना खिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जुलूस को शांतिपूर्ण और अनुशासित बनाने के लिए सभी जुलूस कमेटियों और मस्जिदों के पेश इमामों के माध्यम से युवाओं से अपील की गई है। जुलूस के दौरान स्टंट करने, उछलकूद करने, किसी प्रकार के असलहे लाने और डांस करने पर सख्त रोक रहेगी। ऐसे लोगों पर वालंटियरों की विशेष नजर होगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मुस्लिम बहुल इलाकों में सजने लगे परचम, पोस्टर और बैनर

ईद-ए-मिलादुन्नबी को लेकर मुस्लिम बहुल इलाकों में तैयारियां तेज हो गई हैं। विभिन्न क्षेत्रों में परचम, पोस्टर और बैनर लगाए जा रहे हैं। उलेमा ने बताया कि जुलूस में सबसे आगे उलेमा-ए-केराम रहेंगे, उनके पीछे पैदल अकीदतमंद और उसके बाद वाहनों का जत्था चलेगा। मानगो गांधी मैदान से सुबह 8:30 बजे निकलने वाला जुलूस करीब 10:30 से 11 बजे के बीच आमबगान पहुंचेगा। यहां उलेमा की तकरीर होगी। इसके बाद जुलूस धतकीडीह के लिए रवाना होगा।

रोड नंबर एक से दो तक नहीं लगेंगे वाहन

जुलूस के मद्देनजर मानगो रोड नंबर एक से दो तक किसी भी प्रकार के वाहन खड़े नहीं करने दिए जाएंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। शहर में इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की आमद के जश्न को लेकर लोगों में खास उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

Related Articles

Leave a Comment