Home » Jamshedpur Nikhar Sablod Murder : जमशेदपुर में कारोबारी निखार सबलोक की गोली मार कर हत्या, हाईवे स्थित एक होटल के पास मारी गईं चार गोलियां

Jamshedpur Nikhar Sablod Murder : जमशेदपुर में कारोबारी निखार सबलोक की गोली मार कर हत्या, हाईवे स्थित एक होटल के पास मारी गईं चार गोलियां

घटना के बाद निखार को लाया गया था टीएमएच, यहां डाक्टरों ने घोषित कर दिया गया मृत, पुलिस ने मौके से बरामद किए आठ खोखे

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : शहर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित विजया हेरिटेज निवासी कारोबारी निखार सबलोक (33) पर अपराधियों ने सोमवार को जानलेवा हमला करते हुए गोलीबारी की थी। बताया जा रहा है कि निखार सबलोक के शरीर में चार गोलियां लगी थीं। निखार को टीएमएच ले जाया गया था मगर वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निखार सबलोक की हत्या से जमशेदपुर में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

जमशेदपुर निखार सबलोक मर्डर

गौरतलब है कि निखार सबलोक एनएच-33 स्थित चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा के पास किसी काम से होटल टेंथमाइल स्टोन गए थे। बताया जा रहा है कि यहां बाइक पर तीन बदमाश पहुंचे थे। इन्हीं बदमाशों ने कारोबारी की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या की इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने मौके से आठ खोखे बरामद किए हैं।

Jamshedpur Crime

निखार सबलोक जमशेदपुर के जाने-माने कारोबारी बताए जाते हैं और होटल समेत कई अन्य कारोबार से जुड़े हुए हैं। गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस को घटना की सूचना दिए जाने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हमलावरों की पहचान और गोलीबारी के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच-पड़ताल कर रही है।

चांडिल डीएसपी के अलावा जमशेदपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। जमशेदपुर से एमजीएम, आजादनगर और उलीडीह थाना प्रभारी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटे है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Read Also- Ranchi News: राज्यपाल संतोष गंगवार ने वर्ल्ड अर्निस चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई, बढ़ाया उत्साह

Related Articles

Leave a Comment