Home » Jharkhand Sports News: माही के स्कूल का एक और सितारा चमका, ईरानी कप के लिए ‘रेस्ट ऑफ इंडिया’ टीम में शिखर मोहन

Jharkhand Sports News: माही के स्कूल का एक और सितारा चमका, ईरानी कप के लिए ‘रेस्ट ऑफ इंडिया’ टीम में शिखर मोहन

ऑलराउंडर शिखर मोहन का चयन प्रतिष्ठित ईरानी कप के लिए हुआ है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें 'रेस्ट ऑफ इंडिया' की 15 सदस्यीय टीम में जगह दी है।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: ​भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तराशने वाले रांची के मशहूर स्कूल जेवीएम श्यामली के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। इस विद्यालय के पूर्व छात्र और प्रतिभाशाली ऑलराउंडर शिखर मोहन का चयन प्रतिष्ठित ईरानी कप के लिए हुआ है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें ‘रेस्ट ऑफ इंडिया’ की 15 सदस्यीय टीम में जगह दी है। इस खबर के सामने आते ही स्कूल प्रशासन, खेल प्रेमियों और पूरे झारखंड क्रिकेट जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है।

​इस बड़े टूर्नामेंट में शिखर मोहन को ऋषभ पंत और सरफराज खान जैसे भारत के दिग्गज अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने और मैदान पर उतरने का सुनहरा मौका मिलेगा। मैदान पर अपने बहुमुखी खेल के लिए पहचाने जाने वाले शिखर बाएं हाथ से आक्रामक शैली में बल्लेबाजी करते हैं। इसके साथ ही, अपनी धीमी गति की लेफ्ट-आर्म स्पिन गेंदबाजी से वह बड़े-बड़े बल्लेबाजों के होश उड़ाने में माहिर हैं।

​घरेलू क्रिकेट में लगातार दमदार प्रदर्शन

​शिखर ने साल 2022 में जेवीएम श्यामली से 12वीं की परीक्षा पास की थी। स्कूल के दिनों से ही अपनी छाप छोड़ने वाले शिखर को सत्र 2022-23 में ‘वीनू मांकड़ ट्रॉफी’ के लिए झारखंड की अंडर-19 टीम का कप्तान चुना गया था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
रणजी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और झारखंड प्रीमियर लीग जैसे बड़े घरेलू टूर्नामेंटों में उन्होंने लगातार शानदार शतक और अर्धशतक जड़कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।
​शिखर के इस शानदार चयन पर जेवीएम श्यामली के प्राचार्य बी.एन. झा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शिखर मोहन में भी महेंद्र सिंह धोनी जैसा ही जुनून और स्पार्क नजर आता है। उन्होंने इसे पूरे स्कूल परिवार के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवशाली पल बताया।

Read Also: Vishwakarma Puja : विश्वकर्मा को क्यों कहा जाता है औजारों और शिल्पकला का देवता? जानिए लंका से पुष्पक विमान तक की मान्यताएं

 

 

Related Articles

Leave a Comment