Home » Jamtara Road Accident : सड़क किनारे पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत

Jamtara Road Accident : सड़क किनारे पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत

by Rakesh Pandey
Jamtara Road Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जामताड़ा : झारखंड के जामताड़ा जिला अंतर्गत फतेहपुर थाना क्षेत्र के मुर्गाबनी-नाला सड़क पर बारहघरिया गांव के समीप गुरुवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान फतेहपुर थाना क्षेत्र के आसनहेरिया गांव निवासी 30 वर्षीय रोविन माहली के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, रोविन माहली बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान बारहघरिया गांव के समीप उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोविन के सिर में गंभीर चोट लगी। दुर्घटना के बाद वह सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर बिंदापाथर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद मृतक के परिजन को भी इसकी सूचना दी गई। युवक की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहना था।स्थानीय लोगों में चर्चा है कि अगर हेलमेट होता तो शायद रोविन की जान बच जाती।

Read Also- Pakur Illegal Mining : पाकुड़ में 16 बीघा जमीन पर अवैध पत्थर खनन की जांच तेज, ACB ने खंगाले दस्तावेज

Related Articles

Leave a Comment