Home » Kolhan University : स्नातक 7वें सेमेस्टर की परीक्षा 5 अक्टूबर से, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Kolhan University : स्नातक 7वें सेमेस्टर की परीक्षा 5 अक्टूबर से, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Kolhan University : विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा की तैयारी करने को कहा है।

by Anurag Ranjan
KOLHAN UNIVERSITY
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत संचालित 4 वर्षीय स्नातक कार्यक्रम सत्र 2022-26 के 7वें सेमेस्टर की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। कला, विज्ञान, वाणिज्य और वोकेशनल संकाय की परीक्षाएं 5 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होंगी।

परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। विद्यार्थियों को सुबह 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। वहीं द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके लिए परीक्षार्थियों को दोपहर 1:30 बजे तक केंद्र पर पहुंचना होगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रथम पाली में विज्ञान, वाणिज्य, वोकेशनल और भाषा विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जबकि द्वितीय पाली में सामाजिक विज्ञान और मानविकी विषयों की परीक्षा होगी।

तय समय से पहले पहुंचे सेंटर

विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा की तैयारी करने को कहा है।

एडमिट कार्ड में त्रुटि पर प्राचार्य से कराएं अग्रसारित

विश्वविद्यालय ने परीक्षार्थियों के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। यदि किसी विद्यार्थी के एडमिट कार्ड में विषय संबंधी कोई त्रुटि हो, तो वे परीक्षा शुरू होने से पहले अपने कॉलेज प्राचार्य द्वारा आवेदन अग्रसारित (फॉरवर्ड) कराकर विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग से सुधार करवा लें। परीक्षा कार्यक्रम से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए संबंधित कॉलेज के परीक्षा विभाग से संपर्क करने को कहा गया है। कदाचार, वाकआउट या अनुशासनहीनता करने पर संबंधित परीक्षार्थियों को शून्य अंक दिए जाएंगे और निष्कासन की कार्रवाई भी हो सकती है।

7वें सेमेस्टर परीक्षा कार्यक्रम

तिथिप्रथम पाली (सुबह 10 से दोपहर 1 बजे)द्वितीय पाली (दोपहर 2 से शाम 5 बजे)
5 अक्टूबर 2026मेजर पेपर-16 — विज्ञान, वाणिज्य, वोकेशनल एवं भाषा विषयमेजर पेपर-16 — इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र आदि
6 अक्टूबर 2026मेजर पेपर-17 — विज्ञान, वाणिज्य, वोकेशनल एवं भाषा विषयमेजर पेपर-17 — सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी विषय
7 अक्टूबर 2026मेजर पेपर-18 — विज्ञान, वाणिज्य, वोकेशनल एवं भाषा विषयमेजर पेपर-18 — सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी विषय
8 अक्टूबर 2026मेजर पेपर-19 — विज्ञान, वाणिज्य, वोकेशनल एवं भाषा विषयमेजर पेपर-19 — सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी विषय
9 अक्टूबर 2026माइनर पेपर-1डी — विज्ञान, वाणिज्य एवं वोकेशनल विषयमाइनर पेपर-1डी — सामाजिक विज्ञान, मानविकी एवं सभी भाषा विषय

Read Also: Jharkhand News: राष्ट्रीय आंदोलन को भारतेंदु साहित्य से मिला वैचारिक दिशा-निर्देश, LBSM कॉलेज में साहित्य उत्सव का आयोजन

Related Articles

Leave a Comment