Home » Chaibasa Crime News : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के चारों आरोपी गिरफ्तार, पांड्राशाली पुलिस ने 10 घंटे के भीतर अरेस्ट कर भेजा जेल

Chaibasa Crime News : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के चारों आरोपी गिरफ्तार, पांड्राशाली पुलिस ने 10 घंटे के भीतर अरेस्ट कर भेजा जेल

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Crime News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत पांड्राशाली ओपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इस मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर घटना में शामिल सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चाईबासा सीडीपीओ बहामन टुटी ने संवाददाता सम्मेलन कर घटना की जानकारी दी।

दर्ज हुई एफआईआर, पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

घटना के संबंध में पीड़िता की माता द्वारा 18 सितंबर 2026 को पांड्राशाली ओपी में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस शिकायत के आधार पर मुफस्सिल पांड्राशाली ओपी थाना में कांड संख्या 124/26 दर्ज किया गया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 70(2), 65(1) और पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।

एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए ओपी प्रभारी ने तत्काल वरीय अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के निर्देश पर एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय गुप्त सूचनाओं के आधार पर छापेमारी की और 18 सितंबर को ही चारों नामजद अभियुक्तों को दबोच लिया। पुलिस की कड़ाई से की गई पूछताछ के दौरान चारों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

चम्पाये होनहागा 26 वर्ष पिता- प्रधान होनहागा निवासी गाड़ाहातु
दामु उर्फ राजेश पाडेया 20 वर्ष, पिता स्वर्गीय मानसिंह पाडेया निवासी गाड़ाहातु
छोटा उर्फ पाईकेराय 46 वर्ष पिता- स्वर्गीय दामू होनहागा निवासी गाड़ाहातु और
डेमू उर्फ सिकन्दर पूरती 40 वर्ष पिता डुबलिया पूरती निवासी सोनरो- सभी अभियुक्त मुफस्सिल थाना/पांड्राशाली ओपी क्षेत्र, जिला पश्चिमी सिंहभूम के निवासी हैं।
कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने सभी चारों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Read Also: Chaibasa Road Accident : एनएच-75 पर आम के पेड़ से टकराया चावल लदा ट्रक, चालक की मौत और खलासी घायल

Related Articles

Leave a Comment