रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 15 फरवरी को झारखंड के रांची दौरे पर आ रही हैं। वह इस दिन भारतीय विज्ञान संस्थान (बीआईटी) मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में करेंगी। यह समारोह 15 फरवरी से लेकर 15 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। समारोह के दौरान बीआईटी मेसरा की स्थापना और संस्था द्वारा किए गए योगदान का जश्न मनाया जाएगा।
बीआईटी मेसरा के जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक, बीआईटी की स्थापना 1955 में हुई थी और यह तकनीकी शिक्षा, नवाचार और समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। प्लेटिनम जुबली समारोह का उद्देश्य बीआईटी के 70 वर्षों के योगदान को रेखांकित करना और उसे और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है। इस मौके पर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में बीआईटी के प्रभावी योगदान पर चर्चा की जाएगी।
समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और बिरला ग्रुप के चेयरमैन भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बीआईटी मेसरा के छात्र, पूर्व छात्र और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व भी इस ऐतिहासिक मौके पर उपस्थित होंगे। इस आयोजन के दौरान विश्वविद्यालय की शिक्षा, समाज के लिए उसके योगदान और छात्र-शिक्षक सहयोग को प्रदर्शित किया जाएगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का यह दौरा राज्य के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह अवसर बीआईटी मेसरा जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के 70 साल पूरे होने का है और यह समारोह इस संस्थान के भविष्य के लिए एक नई दिशा और प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
Read also Naxal murder : नक्सलियों ने अपहरण के बाद जंगल में की हत्या, पुलिस चला रही है सर्च अभियान

