Home » Jamshedpur Crime: गोलमुरी में साईनाथ इंटरप्राइजेज पर छापेमारी, नेपाल से लाए गए अवैध कॉस्मेटिक सामान जब्त

Jamshedpur Crime: गोलमुरी में साईनाथ इंटरप्राइजेज पर छापेमारी, नेपाल से लाए गए अवैध कॉस्मेटिक सामान जब्त

छापेमारी के दौरान टीम ने रिफ्यूजी कॉलोनी की दो अलग-अलग गलियों में स्थित गोदामों और दुकानों की तलाशी ली, जहां से भारी मात्रा में अवैध सामान जब्त किया गया।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित रिफ्यूजी कॉलोनी में गुरुवार को साईनाथ इंटरप्राइजेज में बड़ी छापेमारी की गई। यह कार्रवाई बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में कोर्ट मैजिस्ट्रेट दीप्तोनिल हाजरा के नेतृत्व में की गई, जिसमें गोलमुरी थाना पुलिस ने भी सहयोग किया।

जांच के दौरान सामने आया कि नेपाल यूनिलीवर कंपनी के नाम पर टूथपेस्ट, पाउडर और अन्य कॉस्मेटिक उत्पाद नेपाल के रास्ते अवैध रूप से लाकर यहां बाजार में बेचे जा रहे थे। ये सामान नियमों और ट्रेडमार्क कानूनों का उल्लंघन करते हुए स्थानीय बाजार में उतारे जा रहे थे।छापेमारी के दौरान टीम ने रिफ्यूजी कॉलोनी की दो अलग-अलग गलियों में स्थित गोदामों और दुकानों की तलाशी ली, जहां से भारी मात्रा में अवैध सामान जब्त किया गया।

फिलहाल जब्त किए गए सामान की गिनती और उसकी कीमत का आकलन किया जा रहा है।इस कार्रवाई के बाद इलाके के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है और प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है

Related Articles

Leave a Comment