Home » Jamshedpur News: साकची में झंडा चौक पर मंगलाहाट दुकानदार संघ ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, साकची थाना प्रभारी ने किया झंडोत्तोलन

Jamshedpur News: साकची में झंडा चौक पर मंगलाहाट दुकानदार संघ ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, साकची थाना प्रभारी ने किया झंडोत्तोलन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जमशेदपुर देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ था, चारों तरफ़ तिरंगा का समा था, हर तरफ देशभक्ति के गीतों की गूंज सुनाई दे रही थी।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur: जमशेदपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर साकची झंडा चौक स्थित मामा होटल के सामने शनिवार को 12 बजे परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साकची थाना प्रभारी श्री गोपाल कृष्ण यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान मंगलहाट दुकानदार संघ के अध्यक्ष शाही आदिल सहित मंगलहाट के सभी दुकानदार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की प्रगति, शांति एवं समृद्धि के लिए काम करने का संकल्प लिया।

सूर्य मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया झंडोत्तोलन, मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Jamshedpur Surya Mandir Independence Day

जमशेदपुर आज पूरा देश आजादी का 80 वां वर्षगांठ मना रहा है, इस मौक़े पर जमशेदपुर में भी जगह जगह आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। वंहीं सिदगोड़ा के सूर्य मंदिर प्रांगण मे झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झंडोतोलन किया। इस मौक़े पर पार्टी के नेता, कार्यकर्त्ता एवं स्थानीय स्कूल के सैकड़ों बच्चे मौजूद रहे।

इस अवसर पर सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि देश की आजादी में अनगिनत लोगों ने अपना बलिदान दिया है। उन्हीं देश के महापुरषों के कारण ही आज हम सब आजादी की जिंदगी जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व मे विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि जब हम 100 वां आजादी का जश्न मनाएंगे तो एक विकसित भारत के रूप में मनाएंगे, यही संकल्प लेते हैं। वहीं उन्होंने झारखण्ड के साथ सभी देश वासियों को आजादी की ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं।

Related Articles