Home » Bokaro Accident: सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत से फूटा आक्रेश, बोकारो-पुरुलिया मार्ग पर तंबू गाड़ सड़क पर बैठे ग्रामीण

Bokaro Accident: सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत से फूटा आक्रेश, बोकारो-पुरुलिया मार्ग पर तंबू गाड़ सड़क पर बैठे ग्रामीण

राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​बोकारो: बोकारो जिले के पिंड्राजोरा क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। शुक्रवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग 32 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार चार लड़कों की मौत हो गई। घटना के बाद शनिवार तड़के परिजनों और स्थानीय निवासियों का गुस्सा भड़क उठा।

​बारिश में भी नहीं डिगे कदम,पुल के पास लगाया जाम

सुबह लगभग 7 बजे से ही आमाडीह गांव के आक्रोशित लोग गुवाय पुल के पास इकट्ठा होने लगे। तेज बारिश के बावजूद ग्रामीणों ने सड़क पर ही तंबू तान दिया और धरने पर बैठ गए। सड़क जाम होने की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई।

​घूमने निकले थे चारों साथी, लौटते वक्त काल ने घेरा

हादसे में जान गंवाने वाले चारो युवक आपस में दोस्त थे और एक ही गांव आमाडीह के रहने वाले थे। इनमें ​17 वर्षीय बुलेट प्रमाणिक (पिता- हरि प्रमाणिक),​15 वर्षीय आनंद महतो (पिता- परमेश्वर महतो),​17 वर्षीय डॉक्टर महतो (पिता- शक्ति पद महतो एवं
​18 वर्षीय धना महतो (पिता- बुद्धेश्वर महतो) शामिल हैं।

शुक्रवार को चारों दोस्त एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल की ओर घूमने और खाने-पीने निकले थे। रात करीब 11 बजे जब वे वापस लौट रहे थे, तभी सिधावनी के पास किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि चारों लड़कों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पीड़ित परिवारों के लिए उचित मुआवजे की मांग

सूचना मिलते ही पिंड्राजोरा पुलिस बल के साथ पहुंची और सभी को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
​प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण मृतक परिवारों के लिए उचित मुआवजे और टक्कर मारकर भागने वाले वाहन चालक की अविलंब गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। घटना के बाद बारिश में भी सड़क पर तंबू गाड़कर धरने पर बैठे ग्रामीण,मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन।
Read Also: *JPSC-JSSC Protest: अस्पताल के बाहर आंदोलन कर रहे छात्र नेता और पुलिस में धक्का-मुक्की, देवेंद्रनाथ को तिरंगा यात्रा में जाने से रोका*

 

 

 

 

 

 

Related Articles