Home » Chaibasa News: जगन्नाथपुर और नोवामुंडी में विधायक सोनाराम सिंकु ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रध्वज को दी सलामी

Chaibasa News: जगन्नाथपुर और नोवामुंडी में विधायक सोनाराम सिंकु ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रध्वज को दी सलामी

विधायक सिंकु ने राज्य के समावेशी विकास पर जोर देते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जगन्नाथपुर क्षेत्र के विधायक सह सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु ने जगन्नाथपुर और नोवामुंडी स्थित कांग्रेस प्रखंड कार्यालयों में गरिमामय माहौल के बीच ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी और देश सहित पूरे झारखंड प्रदेशवासियों को आजादी के इस महान पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

झारखंड आंदोलनकारियों, वरिष्ठ नागरिकों, पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

ध्वजारोहण समारोह के पश्चात आयोजित सम्मान समारोह में विधायक सोनाराम सिंकु ने क्षेत्र के विकास और अलग राज्य आंदोलन में अमूल्य योगदान देने वाले झारखंड आंदोलनकारियों, वरिष्ठ नागरिकों, समाजशास्त्रियों, पूर्व सैनिकों और शिक्षाविदों को अंगवस्त्र व छाता भेंट कर सम्मानित किया। दोनों प्रखंड कार्यालयों में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस के महिला-पुरुष कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ: सोनाराम सिंकु

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक सिंकु ने राज्य के समावेशी विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक अनिवार्य रूप से पहुंचना चाहिए। युवाओं और छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार और प्रगति के समान अवसर उपलब्ध कराना वर्तमान समय की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करने का आह्वान

उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, बेहतर शिक्षा और झारखंड की प्रगति के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को आपसी राजनीतिक मतभेदों को भुलाकर एक मंच पर मिलकर कदम बढ़ाना होगा। विधायक ने स्पष्ट किया कि एक सशक्त युवा, शिक्षित समाज और रोजगार से युक्त राज्य ही समृद्ध झारखंड की वास्तविक नींव रख सकता है। स्वतंत्रता दिवस का यह राष्ट्रीय पर्व हम सभी को जनसेवा, राष्ट्र निर्माण और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सदैव समर्पित रहने का संदेश देता है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read Also Chaibasa News : विधायक जगत माझी ने तीन स्कूलों में फहराया तिरंगा, कहा- अब बलिदान नहीं योगदान का समय

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Comment