Home » Chaibasa News : विधायक जगत माझी ने तीन स्कूलों में फहराया तिरंगा, कहा- अब बलिदान नहीं योगदान का समय

Chaibasa News : विधायक जगत माझी ने तीन स्कूलों में फहराया तिरंगा, कहा- अब बलिदान नहीं योगदान का समय

कहा- ईमानदारी से अपने दायित्व निभाकर देश की तरक्की और विकास में हाथ बंटाना ही सच्ची देशभक्ति 

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

चाईबासा : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी ने शनिवार को क्षेत्र के तीन विद्यालयों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। विधायक ने सबसे पहले चक्रधरपुर के कांसेप्ट पब्लिक स्कूल में तिरंगा फहराया। इसके बाद वे सोनुवा के दिग्गीलोटा स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय और गुदड़ी के बेगुना गांव में संचालित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय पहुंचे और वहां भी ध्वजारोहण किया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की वजह से हम ले रहे आजादी की सांस

छात्रों को संबोधित करते हुए विधायक जगत माझी ने कहा कि देश लगभग 200 साल तक गुलामी में रहा। आजादी दिलाने के लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने जीवन का बलिदान दिया। उन्हीं के त्याग की वजह से आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश को हमसे कुर्बानी नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा चाहिए। ईमानदारी से अपने दायित्व निभाकर देश की तरक्की और विकास में हाथ बंटाना ही सच्ची देशभक्ति है। विधायक ने बच्चों से कहा कि जिन शहीदों ने देश के लिए प्राण दिए, उनके सपनों का भारत गढ़ना अब हमारी जिम्मेदारी है। विद्यार्थी अच्छी शिक्षा लेकर परिवार, समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

यह देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का अवसर

जगत माझी ने कहा कि 15 अगस्त सिर्फ झंडा फहराने और कार्यक्रम का दिन नहीं है। यह दिन शहीदों के संघर्ष को याद करने और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का अवसर है। उन्होंने छात्रों से अनुशासन, मेहनत और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने की अपील की। विद्यालय पहुंचने पर विधायक का बैंड और परेड के साथ स्वागत हुआ। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को देशप्रेम से भर दिया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

समारोह में इनकी रही उपस्थिति

इस दौरान एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की प्राचार्या सुमन रजनी, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय की प्राचार्या निधि सिन्हा, वार्डेन पुष्पा कालूंडिया, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो, डॉक्टर महतो, हेमचंद महतो, किशोर दास, सुनील दास, प्रेम पुरती सहित शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read Also Chaibasa News : चाईबासा में बड़े उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, मंत्री दीपक बिरुवा ने किया ध्वजारोहण

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Comment