Home » Jamshedpur News : बारीगोडा सामुदायिक उच्च विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

Jamshedpur News : बारीगोडा सामुदायिक उच्च विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने दी देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur News : बारीगोड़ा सामुदायिक उच्च विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को हर्षोल्लास, देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव की उपस्थिति में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। इस अवसर पर डीके. सिंह, सुबोध सिन्हा, इंदु कुमारी, पी वर्मा, सीमा कुमारी, , अंजू कुमारी, श्वेता कुमारी, पूनम कुमारी, रेनू कुमारी, स्नेहा, कुसुम एवं वर्षा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में देशभक्ति का उत्साह भर दिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिला पुरस्कार

विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कक्षा-वार प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
UKG: प्रथम—अवंतिका, द्वितीय—अनु मिश्रा, तृतीय—रिया शर्मा।
कक्षा 1: प्रथम—समायरा समद, द्वितीय—सत्यम टुडू, तृतीय—प्रज्ञा कुमारी।
कक्षा 2: प्रथम—शीमिता टुडू, द्वितीय—लुसिया भेंगरा, तृतीय—अंशु मिश्रा।
कक्षा 3: प्रथम—चंपू टुटी, द्वितीय—दिव्या कुमारी, तृतीय—मनीषा कुमारी।
कक्षा 4: प्रथम—रोहित शर्मा, द्वितीय—रोबिन सरदार, तृतीय—मीरा तराई।
कक्षा 5: प्रथम—संध्या कुमारी, द्वितीय—शांति दास, तृतीय—ओम कुमार।
कक्षा 6: प्रथम—अंकिता कारेक, द्वितीय—गंगा कुमारी, तृतीय—अनुराधा कुमारी।
कक्षा 7: प्रथम—स्नेहा कुमारी, द्वितीय—नव्या सांडिल, तृतीय—पूर्वी पात्रो।
कक्षा 8: प्रथम—श्रुति कुमारी, द्वितीय—अन्नू प्रिया, तृतीय—रौनक सिंह।
कक्षा 9: प्रथम—निशु कुमारी, द्वितीय—अम्मीका भारती, तृतीय—लवली कुमारी।
कक्षा 10: प्रथम—संजना हेम्ब्रम, द्वितीय—काजल कुमारी, तृतीय—रिया पॉल।
विद्यालय परिवार ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का समापन “जय हिंद! भारत माता की जय!” के नारों के साथ हुआ।

Related Articles