
रांची : जॉब मार्केट की बदलती जरूरतों को देखते हुए रांची विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर स्तर पर दो नए रोजगारपरक कोर्स शुरू किए हैं। छात्र अब एमएससी इन डेटा साइंस और एमएससी इन स्टैटिस्टिक्स (सांख्यिकी) में एडमिशन ले सकते हैं।
फिलहाल ये दोनों कोर्स गणित विभाग के तहत चलेंगे, लेकिन जल्द ही एक अलग सांख्यिकी विभाग तैयार किया जाएगा। इसके लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है और विभाग बनते ही डेटा साइंस की पढ़ाई भी वहीं ट्रांसफर कर दी जाएगी।
दोनों विषयों में 30-30 सीटें तय
सत्र2026-28 के लिए कोर्स शुरू होने जा रहा है। दोनों विषयों में 30-30 सीटें तय की गई हैं। चांसलर पोर्टल के जरिए ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे हैं। कोर्स के सिलेबस को AI, मशीन लर्निंग और डेटा एनालिसिस जैसे आधुनिक टॉपिक्स के साथ तैयार किया गया है।
कौन ले सकता है एडमिशन
एमएससी स्टैटिस्टिक्स में बीए या बीएससी ऑनर्स स्टैटिस्टिक्स वाले छात्र या फिर स्नातक में सांख्यिकी एक विषय के रूप में पढ़ने वाले छात्र इसमें दिखिला ले सकता है।
जबकि एमएससी डेटा साइंस में साइंस, मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, आईटी, बीसीए, एआई/मशीन लर्निंग या इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट (10+2 स्तर पर गणित होना अनिवार्य) छात्र आवेदन कर सकते हैं।
Read Also: Palamu News: गांवों को सशक्त बनाना और गरीबी दूर करना पहली प्राथमिकता,वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पलामू में की कई घोषणाएं


