Home » Jamshedpur News : बारीडीह डेफोडिल्स उच्च विद्यालय में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

Jamshedpur News : बारीडीह डेफोडिल्स उच्च विद्यालय में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

सचिव मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव ने किया ध्वजारोहण, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बारीडीह स्थित डेफोडिल्स उच्च विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विद्यालय के सचिव मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय के अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता की हमें कीमत समझनी होगी : मिथिलेश

समारोह को संबोधित करते हुए मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि देश को स्वतंत्रता लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान के बाद मिली है। हमें इसकी कीमत समझनी होगी और ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे देश का मस्तक झुके। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आने वाले समय में भारत विश्वगुरु बने, इसके लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति हमेशा से ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के सिद्धांत पर आधारित रही है। भारत का प्रयास विश्व को एक सूत्र में बांधने का होना चाहिए, ताकि किसी देश को दूसरे देश से भय न हो और किसी की संप्रभुता का उल्लंघन न किया जाए। उन्होंने कहा कि शक्तिशाली बनने के बावजूद भारत शांति, सहयोग और मानवता के सिद्धांतों को प्राथमिकता देता रहेगा।

देशभक्ति गीतों ने मोहा मन

समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और अतिथियों को भाव-विभोर कर दिया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संयोजन विश्वजीत राय एवं पायल गुप्ता ने किया। संचालन अर्चना दास ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मेरी ग्रेस लकड़ा ने प्रस्तुत किया। समारोह में विद्यालय परिवार के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles