Home » BSc Nursing Entrance Exam : बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा शुरू, समय पर न पहुंचने पर हंगामा, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मिली एंट्री

BSc Nursing Entrance Exam : बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा शुरू, समय पर न पहुंचने पर हंगामा, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मिली एंट्री

by Rakesh Pandey
BSc Nursing Entrance Exam
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

धनबाद : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) की ओर से रविवार को शहर के तीन केंद्रों पर बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। शांतिपूर्ण संचालन के लिए प्रशासन चुस्त-दुरुस्त दिखा, हालांकि एक केंद्र पर देरी से पहुंचे अभ्यर्थियों के परिजनों ने जमकर हंगामा भी किया। निर्धारित समय 10 बजे से पहले आने वाले छात्रों को ही प्रवेश मिला, देर से आने वालों को एंट्री नहीं मिली। बीएससी नर्सिंग परीक्षा के लिए जिले में तीन केंद्र बनाए गए थे। ​

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में 580 परीक्षार्थी, ​पीके राय मेमोरियल कॉलेज में 528 और ​पीएम श्री गवर्नमेंट हाई स्कूल भिश्तीपाड़ा में 360, ​तीनों केंद्रों को मिलाकर कुल 1,468 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। पीएम श्री गवर्नमेंट हाई स्कूल भिश्तीपाड़ा समेत अन्य केंद्रों पर सुरक्षा और जांच की सख्त व्यवस्था रही। अभ्यर्थियों को गहन जांच-पड़ताल के बाद ही परीक्षा हॉल में जाने दिया गया। जिन छात्रों के एडमिट कार्ड या आईडी कार्ड पर फोटो स्पष्ट नहीं थी, उन्हें अतिरिक्त फोटो और पहचान पत्र की फोटोकॉपी प्रस्तुत करने के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी गई।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

​गेट बंद होने पर एसएसएलएनटी कॉलेज के बाहर प्रदर्शन

एसएसएलएनटी महिला कालेज केंद्र पर सुबह 10 बजे के बाद पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को जब मुख्य गेट पर रोक दिया गया, तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। अभिभावकों का रोष: तय समय के बाद पहुंचे अभ्यर्थियों के परिजनों ने लगभग 10 मिनट तक कॉलेज प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया और गेट खोलने की मांग की।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

पुलिस की मध्यस्थता: मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तुरंत स्थिति को संभाला। पुलिस के हस्तक्षेप और समझाने के बाद 10 बजे से पहले पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश देकर परीक्षा में शामिल कराया गया। इसके बाद सभी छात्रों को रोक दिया गया। इसमें गिरिडीह, जमुआ, बोकारो, गोमिया और धनबाद के भी कई छात्र शामिल थे। परीक्षार्थियों और अभिभावकों ने काफी देर तक हंगामा किया। हालांकि 10 बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं मिला।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read Also- Jharkhand Supplementary Budge : 8,399 करोड़ के प्रथम अनुपूरक बजट से खर्च का रास्ता साफ, विभागों को मिली राशि व्यय करने की अनुमति

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Comment