Home » Jamshedpur Theft : परसुडीह के गदरा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े चोर

Jamshedpur Theft : परसुडीह के गदरा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े चोर

चोरों ने घर से करीब 60 हजार रुपये नकद के अलावा लगभग 7 से 8 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Jamshedpur : परसुडीह थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर गदरा स्थित गोकुल नगर (अंबेडकर नगर) में स्वतंत्रता दिवस के दिन चोरों ने दिनदहाड़े एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी कर ली। घटना 15 अगस्त की दोपहर की है। रविवार को एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

गौरतलब है कि राजा शर्मा का परिवार दोपहर करीब 3 बजे निजी कार्य से सपरिवार परसुडीह मार्केट गया था। शाम करीब 5 बजे जब परिवार वापस लौटा तो घर में चोरी होने की जानकारी मिली। चोरों ने घर से करीब 60 हजार रुपये नकद के अलावा लगभग 7 से 8 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गदरा और आसपास के इलाके में चिंता और आक्रोश का माहौल है। घटना की सूचना परसुडीह थाना पुलिस को दी गई है और प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने पुलिस-प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द चोरी का उद्भेदन करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए नियमित गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का भी आग्रह किया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read also – Jamshedpur News: साकची में झंडा चौक पर मंगलाहाट दुकानदार संघ ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, साकची थाना प्रभारी ने किया झंडोत्तोलन

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Comment