Home » Jamshedpur Monsoon Trade Fair : मानसून ट्रेड फेयर कल से, महिला उद्यमियों के उत्पादों की दिखेगी विविधता

Jamshedpur Monsoon Trade Fair : मानसून ट्रेड फेयर कल से, महिला उद्यमियों के उत्पादों की दिखेगी विविधता

Jamshedpur :चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने बताया कि 17 अगस्त को ट्रेड फेयर का विधिवत उद्घाटन मानगो की मेयर सुधा गुप्ता, जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष नौशीन खान और उपाध्यक्ष अर्चना दुबे करेंगी।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Monsoon Trade Fair 2026
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Jamshedpur : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय मानसून ट्रेड फेयर की तैयारियां पूरी हो गई हैं। ट्रेड फेयर का आयोजन 17 और 18 अगस्त को चेंबर भवन में किया जाएगा। मेले में महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए बेहतर मंच मिलेगा।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

चैंबर के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी ने बताया कि ट्रेड फेयर को लेकर महिला उद्यमियों में खासा उत्साह है। मेले में फैशन, परिधान, ज्वेलरी, लाइफस्टाइल, खान-पान, हस्तनिर्मित वस्तुओं सहित कई तरह के उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। सुबह 11 बजे से रात 8:30 बजे तक चलने वाले इस मेले में शहरवासियों को एक ही स्थान पर विभिन्न उत्पादों की खरीदारी का अवसर मिलेगा।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

उन्होंने कहा कि ट्रेड फेयर महिला उद्यमियों के लिए नए ग्राहकों से जुड़ने और अपने कारोबार को विस्तार देने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। वहीं, स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने में भी इससे मदद मिलेगी।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने बताया कि 17 अगस्त को ट्रेड फेयर का विधिवत उद्घाटन मानगो की मेयर सुधा गुप्ता, जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष नौशीन खान और उपाध्यक्ष अर्चना दुबे करेंगी।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

महासचिव पुनीत कांवटिया ने कहा कि सिंहभूम चैंबर की ओर से महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मानसून ट्रेड फेयर भी इसी पहल का हिस्सा है। इसके जरिए महिला उद्यमियों को अपनी प्रतिभा, उत्पाद और व्यावसायिक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

सचिव भारत मकानी ने कहा कि महिलाएं आज व्यवसाय के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। अपने हुनर को कारोबार में बदलकर वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। ऐसे आयोजन उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उत्पादों को व्यापक बाजार दिलाने में भी सहायक हैं।

कार्यक्रम समन्वयक सुमन नागेलिया ने शहरवासियों से परिवार और मित्रों के साथ ट्रेड फेयर में पहुंचकर महिला उद्यमियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों की सहभागिता से महिला उद्यमियों का मनोबल बढ़ेगा और स्थानीय उद्यमिता को नई गति मिलेगी।

ट्रेड फेयर को सफल बनाने के लिए चैंबर के उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, हर्ष बाकरेवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव अंशुल रिंगसिया, विनोद शर्मा, सुरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया समेत आयोजन समिति के सदस्य लगातार तैयारियों में जुटे हैं।

Read Also: Jamshedpur Crime: सीतारामडेरा में गले से सोने की चेन की छिनताई, 40 दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Comment