Home » Potka News : स्वतंत्रता दिवस पर विधायक संजीव सरदार ने कई स्थानों पर किया ध्वजारोहण, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Potka News : स्वतंत्रता दिवस पर विधायक संजीव सरदार ने कई स्थानों पर किया ध्वजारोहण, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Potka News : बालिजुड़ी में पीआरएमएमएस क्लब और डोरकासाई में जय जवान समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में भी विधायक शामिल हुए

by Mujtaba Haider Rizvi
Sanjeev Sardar Flag Hoisting on Independence Day
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Potka : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कई जगह राष्ट्रध्वज फहराकर सलामी दी, खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और स्वर्गीय रामदास सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन करते हुए सामाजिक एकता, विकास और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

कई स्थानों पर किया ध्वजारोहण

विधायक संजीव सरदार ने तुरामडीह स्थित आवासीय कार्यालय, किताडीह यादव क्लब, सुंदरनगर चौक, हाता चौक और हाता प्रधान कार्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। उन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश और समाज के विकास में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

बालिजुड़ी में पीआरएमएमएस क्लब और डोरकासाई में जय जवान समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में भी विधायक शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है कि इन प्रतिभाओं को उचित मंच और निरंतर प्रोत्साहन मिले।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

रामदास सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री और जनप्रिय नेता स्वर्गीय रामदास सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर हाता प्रधान कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। विधायक संजीव सरदार ने पोटका प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ स्वर्गीय रामदास सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके संघर्ष, सरल व्यक्तित्व और जनसेवा को याद किया गया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

घोड़ाबांधा में रामदास सोरेन की आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण

टेल्को के घोड़ाबांधा में स्वर्गीय रामदास सोरेन की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में भी विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। यहां उनकी आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुआ, घाटशिला विधायक एवं स्वर्गीय रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन, बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती समेत झामुमो के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

एथलेटिक्स मीट में प्रतिभागियों का बढ़ाया उत्साह

सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड के बांधटांड में आदिवासी कल्याण समिति की ओर से आयोजित स्व. कौशल सिंह स्मृति कप 39वीं एथलेटिक्स मीट 2026 में विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Read Also: Jamshedpur News : गोविंदपुर दुर्गापूजा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, आशुतोष सिंह अध्यक्ष, भीम कुमार बने सचिव

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Comment