Home » Ghatshila News : झारखंड श्रमिक संघ ने पूर्व मंत्री सह विधायक स्वर्गीय रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Ghatshila News : झारखंड श्रमिक संघ ने पूर्व मंत्री सह विधायक स्वर्गीय रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Ghatshila News : घाटशिला के विभिन्न पंचायतों और क्षेत्रों में भी स्वर्गीय रामदास सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

by The Photon News Desk
Ghatshila: Tribute to Former Minister Ramdas Soren
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ghatshila : पूर्व शिक्षा मंत्री सह घाटशिला विधायक स्वर्गीय रामदास सोरेन की स्मृति में झारखंड श्रमिक संघ की ओर से मऊभंडार बारी मैदान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वर्गीय रामदास सोरेन के चित्र पर पुष्प एवं माला अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए काजल डॉन ने स्वर्गीय रामदास सोरेन के आंदोलन से लेकर मंत्री पद तक के संघर्ष और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि मऊभंडार फैक्ट्री में आज बड़ी संख्या में मजदूर कार्यरत हैं, इसके पीछे स्वर्गीय रामदास सोरेन के संघर्ष और आंदोलनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि मजदूर वर्ग उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा और उनके प्रति सदैव ऋणी रहेगा।

इसके अलावा घाटशिला के विभिन्न पंचायतों और क्षेत्रों में भी स्वर्गीय रामदास सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। सुभाष चौक, गोपालपुर पंचायत, सर्कस मैदान, तुमानडुंगरी, बड़ा जोड़ी, घाटशिला मुस्लिम बस्ती समेत विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। घाटशिला के मीना बाजार में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में शंभू जीना, कमल दास, मदन मुर्मू, महेश्वर माहली, पप्पू सिंह, मनजीत सिंह, कुश, मुक्कू, निक्कू, जयदेव घोष, सलीम, गोलू शुक्ला, जीत, ऋषि, सनी, प्रकाश, अनिमेष, सानू, संजय, वूवन, दीपक समेत झामुमो कार्यकर्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

सभी ने स्वर्गीय रामदास सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्ष एवं सामाजिक योगदान को याद किया।

Read Also: Ghatshila News : घाटशिला अनुमंडल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

Related Articles