Home » Ghatshila News : घाटशिला अनुमंडल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

Ghatshila News : घाटशिला अनुमंडल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

Ghatshila News : घाटशिला के फुलडुंगरी स्थित पावड़ा मैदान में अनुमंडल स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। यहां परेड निरीक्षण के बाद अनुमंडलाधिकारी अमिताभ भगत ने ध्वजारोहण किया।

by The Photon News Desk
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

घाटशिला : घाटशिला अनुमंडल में 80वां स्वतंत्रता दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के बीच धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस दौरान सबसे पहले मऊभंडार स्थित ताम्र प्रतिभा मंच मैदान में आयोजित समारोह में एचसीएल-आईसीसी के इकाई प्रमुख उमेश सिंह ने परेड का निरीक्षण करने के बाद ध्वजारोहण किया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

आम लोगों को संबोधित करते हुए इकाई प्रमुख उमेश सिंह ने कहा कि आज के दिन हम सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों का तहेदिल से आभार प्रकट करें, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अथक और निरंतर प्रयास से आईसीसी इकाई ने कई सफलताएं अर्जित की हैं। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026 में जुलाई तक सुरदा खदान से लगभग 80,276.29 मीट्रिक टन अयस्क का उत्पादन किया जा चुका है और कंपनी अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। केंद्रीय खान मंत्री जी. किशन रेड्डी, सांसद विद्युत वरण महतो एवं विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के सहयोग से कंपनी लगातार आगे बढ़ रही है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

इसके बाद घाटशिला के फुलडुंगरी स्थित पावड़ा मैदान में अनुमंडल स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। यहां परेड निरीक्षण के बाद अनुमंडलाधिकारी अमिताभ भगत ने ध्वजारोहण किया। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दी।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

वहीं जादूगोड़ा स्थित यूसील मैदान में यूसील के सीएमडी कंचम आनंद राव ने परेड के निरीक्षण के बाद ध्वजारोहण किया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घाटशिला प्रखंड कार्यालय, घाटशिला थाना, अनुमंडल कार्यालय, घाटशिला उपकारा, एंजेल्स गार्डेन स्कूल कालापाथर, बड़ाजुड़ी, संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर, घाटशिला कॉलेज समेत विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में भी ध्वजारोहण किया गया। पूरे अनुमंडल में दिनभर देशभक्ति का माहौल बना रहा।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

एंजेल्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

कालापाथर : एंजेल्स गार्डन स्कूल, कालापाथर में शनिवार को देशभक्ति और उत्साह के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. सुनीता देवदूत सोरेन, जमशेदपुर की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान कराटे शिक्षक गोपाल कृष्ण बनर्जी और विद्यालय की प्रधानाचार्या नंदिता अधिकारी भी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत से हुई। विद्यार्थियों ने परेड, पिरामिड और कराटे का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। देशभक्ति गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह भर दिया।

प्रधानाचार्या नंदिता अधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता अधिकारों के साथ कर्तव्यों के निर्वहन की जिम्मेदारी भी देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत, ईमानदारी और राष्ट्रप्रेम के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता देवदूत सोरेन ने स्वतंत्रता के महत्व और नागरिकों के कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा, एकता, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एंजेल्स गार्डन स्कूल क्षेत्र में शिक्षा का दीप जलाने के साथ राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

समारोह में शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी, अभिभावक और गैर-शिक्षण कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में कक्षा IX की छात्रा पूनम मानकी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान विद्यालय परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजता रहा।

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा नेता ऋषि सारंगी की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

घाटशिला : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। भाजपा नेता ऋषि सारंगी की अगुवाई में शनिवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

तिरंगा यात्रा में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष कृष्णा पाल और आशुतोष मिश्रा समेत पार्टी के 500 से अधिक कार्यकर्ता मोटरसाइकिलों के साथ शामिल हुए। यात्रा संतोष होटल से शुरू होकर बहरागोड़ा बाजार होते हुए सुभाष पार्क पहुंचकर समाप्त हुई।

यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। देशभक्ति के नारों से बहरागोड़ा का पूरा इलाका गूंज उठा और लोगों में राष्ट्रभक्ति का उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर भाजपा नेता ऋषि सारंगी ने कहा कि युवाओं में देशप्रेम की भावना को और मजबूत करने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को इसके सम्मान और देशहित के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

Read Also: Ghatshila News : सोना देवी विश्वविद्यालय में चौथा इंडक्शन कम ओरिएंटेशन प्रोग्राम, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Comment