Home » Jamshedpur News: मानगो के छोटा पुल पर सड़क के गड्ढे ने ली बाइक सवार की जान, अज्ञात कार चालक फरार

Jamshedpur News: मानगो के छोटा पुल पर सड़क के गड्ढे ने ली बाइक सवार की जान, अज्ञात कार चालक फरार

by Mujtaba Haider Rizvi
musabani Road Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र के छोटा पुल के पास शनिवार शाम सड़क पर बने गड्ढे के कारण हुए हादसे में 18 वर्षीय बाइक सवार आयुष कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद दुर्घटना में शामिल अज्ञात कार का चालक मौके से फरार हो गया।

गंभीर रूप से घायल आयुष को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे टीएमएच रेफर कर दिया। टीएमएच में जांच के बाद डॉक्टरों ने आयुष को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि आयुष भुइयांडीह बाबूडीह बस्ती का रहने वाला था और दूध सप्लाई का काम करता था। शनिवार शाम करीब पांच बजे वह बाइक से दूध पहुंचाने जा रहा था। इसी दौरान छोटा पुल के पास सड़क पर बने गड्ढे के कारण बाइक असंतुलित हो गई और कार ने उसे टक्कर मार दी।

आयुष के चाचा रंजीत ने बताया कि वह परिवार का बड़ा बेटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि छोटा पुल की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं, जिसके कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने भी सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मानगो पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हादसे में शामिल कार और उसके चालक की पहचान की जा सके।

Read also – Jamshedpur Education : प्रबल प्यास और पॉजिटिव थिंकिंग के साथ अथक प्रयास दिलाएगा सफलता : आनंद कुमार

Related Articles