Home » Jamshedpur News : गोविंदपुर दुर्गापूजा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, आशुतोष सिंह अध्यक्ष, भीम कुमार बने सचिव

Jamshedpur News : गोविंदपुर दुर्गापूजा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, आशुतोष सिंह अध्यक्ष, भीम कुमार बने सचिव

श्री श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति, दुर्गा हाट बाजार छोटा गोविंदपुर की वार्षिक आमसभा में बनी सहमति

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, दुर्गा हाट बाजार, छोटा गोविंदपुर की वर्ष 2025 की वार्षिक आमसभा दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पुरानी कमेटी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें आशुतोष कुमार सिंह को अध्यक्ष और भीम कुमार को सचिव चुना गया।

नई कार्यकारिणी में अजीत कुमार राय को कार्यकारी अध्यक्ष, विनय कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, आशीष राय को चेयरमैन, जितेंद्र सिंह को मुख्य संरक्षक तथा सुमन कुमार को मुख्य संयोजक बनाया गया। रितेश सिंह और संतोष यादव उपाध्यक्ष, जयदीप कुमार सोनू संयुक्त सचिव, बाल्मीकि कुमार सह सचिव तथा गुंजन कुमार सह कोषाध्यक्ष बनाए गए।

बैठक में समिति ने निर्णय लिया कि इस वर्ष भी मां दुर्गा की पूजा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ आयोजित की जाएगी। पूजा के लिए बंगाल के हुगली से आए कारीगरों द्वारा गुजरात के प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर के प्रारूप पर आधारित भव्य पूजा मंडप का निर्माण किया जाएगा। समिति ने आयोजन को आकर्षक और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां शुरू करने पर भी चर्चा की।
बैठक में श्याम किशोर सिन्हा, मनोज कुमार गुप्ता, निरंजन झा, उज्ज्वल कुमार, अरुण कुमार दीपू, शेखर राव, मैनन सिन्हा, विपिन कुमार, राकेश कुमार, अनिल झा, उमेश श्रीवास्तव, कमलेश कुमार, अभय केसरी, प्रकाश साहू, गौतम कुमार, राजेश टिल्लू, प्रशांत चौधरी, संतोष कुमार, प्रकाश कुमार गोविंदा, नीरज कुमार राजबान, बबलू गोस्वामी, धर्मेंद्र कुमार, निकेश कुमार, उदय कुमार, बालाजी, अनुज गंहो, आनंद मिश्रा, अनुज कुमार, कृष्ण बल्लभ सिन्हा, अजय यादव, उपेंद्र कुमार, साहिल कुमार, धर्मेंद्र गिरी, अभिषेक कुमार, सीटू कुमार, गौरव कुमार और विनय तिवारी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Related Articles