31

रांची : जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं को लेकर आंदोलनरत छात्रों और राज्य सरकार के बीच आज 17 अगस्त को दोपहर 2 बजे बातचीत होगी। सरकार की ओर से छात्रों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया है।
प्रशासन ने आंदोलनरत छात्रों को उनके विधिक सलाहकारों के साथ बातचीत में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है। एसडीओ और एडीएम, लॉ एंड ऑर्डर ने छात्रों को सरकार के इस प्रस्ताव की जानकारी दी है।
छात्रों और सरकार के बीच लंबे समय से चल रहे गतिरोध के बीच आज होने वाली बातचीत को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार की कोशिश बातचीत के माध्यम से छात्रों की मांगों का समाधान निकालने की है।


