Ranchi: झारखंड सरकार के हालिया कैबिनेट फैसले के बाद पलामू जिले के ऐतिहासिक डालटनगंज रेलवे स्टेशन का नाम का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर मेदिनीनगर कर दिया गया है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अधिसूचना जारी कर दिया है। राज्य सरकार ने केंद्र की सहमति मिलने के बाद इस प्रस्ताव को मंजूरी दी।
अधिसूचना के अनुसार अब स्टेशन का नाम रोमन लिपि में और देवनागरी में मेदिनीनगर लिखा जाएगा। यह बदलाव लंबे समय से उठ रही स्थानीय मांग के बाद हुआ है। शहर का नाम पहले ही वर्ष 2004 में बदलकर मेदिनीनगर किया जा चुका था, लेकिन रेलवे स्टेशन पुराने नाम से ही संचालित हो रहा था।
सरकार का कहना है कि यह फैसला क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान को मजबूत करेगा। मेदिनीनगर नाम चेरो वंश के प्रसिद्ध शासक राजा मेदिनी राय के सम्मान में रखा गया है। स्थानीय स्तर पर इस निर्णय का स्वागत किया जा रहा है और इसे क्षेत्रीय अस्मिता से जुड़ा कदम माना जा रहा है।

