Home » Ghatshila News : गणेश उत्सव 2026 को लेकर कमेटी सदस्यों ने किया भूमि पूजन

Ghatshila News : गणेश उत्सव 2026 को लेकर कमेटी सदस्यों ने किया भूमि पूजन

Ghatshila News : कमिटी के अध्यक्ष एवं सचिव ने बताया कि इस वर्ष गणेश पूजा को भव्य और आकर्षक रूप से मनाने की तैयारी की जा रही है।

by The Photon News Desk
Ghatshila Ganesh Utsav 2026 Bhumi Pujan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

घाटशिला : आगामी गणेश उत्सव 2026 को लेकर एवरग्रीन गणेश पूजा कमेटी, लालडीह की ओर से रविवार को गणेश पूजा मैदान में भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर पंडाल निर्माण की विधिवत शुरुआत की गई।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

पूजा आचार्यों ने वैदिक मंत्रों के बीच भूमि पूजन संपन्न कराया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में कमिटी के पदाधिकारी एवं सदस्य, ग्राम के सम्मानित नागरिक तथा बड़ी संख्या में माताएं-बहनें शामिल हुईं। सभी ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

कमिटी के अध्यक्ष एवं सचिव ने बताया कि इस वर्ष गणेश पूजा को भव्य और आकर्षक रूप से मनाने की तैयारी की जा रही है। ग्रामवासियों के सहयोग और प्रशासन के मार्गदर्शन में गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं धूमधाम से संपन्न कराया जाएगा।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

कार्यक्रम को सफल बनाने में कमिटी के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read Also: Ghatshila News : घाटशिला अनुमंडल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Comment