दुमका। दुमका के नगर थाना क्षेत्र के डंगालपाड़ा में लोगों ने एक युवक को पकड़कर रस्सी से बांध दिया। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीण काफी आक्रोशित थे। मंगलवार सुबह जारवाडीह निवासी आरोपी युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी तथा हाथ पैर बांधकर गहन पूछताछ शुरू कर दी। ।
बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से इलाके की दुकानों में चोरी की वारदात हो रही थी। इससे स्थानीय लोग काफी आक्रोशित थे। इसी बीच ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक तैयब अंसारी को टोटो से जाते समय पकड़ लिया।
लोगों ने आरोपी से पूछताछ में चोरी की घटनाओं को लेकर कई सवाल किए। इस बीच आरोपी युवक को बांधकर रखे जाने की सूचना पुलिस को मिली। नगर थाना की पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर अपनी कस्टडी में ले लिया।
पुलिस के समक्ष भी लोगों ने किया गुस्से का इजहार
इस बीच लोगों ने पुलिस पर अपने गुस्से का इजहार किया। पुलिस ने उ्हें समझाया कि कानून हाथ में नहीं लें। यह अपराध है। पुलिस अपने स्तर से न्यायसंगत कार्रवाई करेगी। इस प्रकार पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते किया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और हाल के दिनों में हुई चोरी की घटनाओं में उसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है। मामले में जांच जारी है।
Read Also: http://Jharkhand Lokayukta Appointment : लोकायुक्त के पद पर अमिताभ कुमार गुप्ता ने ली शपथ

