Home » Jamshedpur News : विधायक निधि से निजी जमीन पर डीप बोरिंग कर बिल्डर को फायदा पहुंचाने का आरोप, उठे भ्रष्टाचार पर सवाल

Jamshedpur News : विधायक निधि से निजी जमीन पर डीप बोरिंग कर बिल्डर को फायदा पहुंचाने का आरोप, उठे भ्रष्टाचार पर सवाल

इस पूरे मामले में मानगो नगर निगम की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। वार्ड पार्षद राजेश सिंह का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने क्षेत्र में पानी की समस्या और इस कथित अनियमितता को उजागर किया है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो बालीगुमा क्षेत्र में कथित भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने विधायक निधि की 6 लाख 41 हजार रुपए की राशि का दुरुपयोग करते हुए एक निजी बिल्डर की जमीन पर डीप बोरिंग कराई है। इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर नाराजगी बढ़ती जा रही है।स्थानीय नेता विकास सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की राशि जनता द्वारा दिए गए टैक्स से आती है, ऐसे में इसका उपयोग किसी निजी व्यक्ति या बिल्डर को लाभ पहुंचाने के लिए नहीं किया जा सकता।

उन्होंने इसे “ईमानदारी का चोला पहने लोगों द्वारा किया गया बड़ा भ्रष्टाचार” बताया।बताया जा रहा है कि बालीगुमा सुखना बस्ती के लोग जहां पानी की एक-एक बूंद के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर लगभग साढ़े छह लाख रुपये की लागत से एक बिल्डर के निजी भूखंड पर डीप बोरिंग कराई गई। आरोप है कि यह बोरिंग उस जगह कराई गई है जिसे बिल्डर ने नक्शा पास कराने के दौरान खाली छोड़ा था, जिससे सीधे तौर पर उसे लाभ मिला।

इस पूरे मामले में मानगो नगर निगम की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। वार्ड पार्षद राजेश सिंह का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने क्षेत्र में पानी की समस्या और इस कथित अनियमितता को उजागर किया है।विकास सिंह ने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसे पूरा झारखंड देखेगा।

Related Articles

Leave a Comment