Home » Jamshedpur Chain Snatching: साकची में बदमाशों ने महिला से कर ली चेन छिनतई, लोगों को डराने के लिए की हवाई फायरिंग

Jamshedpur Chain Snatching: साकची में बदमाशों ने महिला से कर ली चेन छिनतई, लोगों को डराने के लिए की हवाई फायरिंग

by Mujtaba Haider Rizvi
kashidih chain snatching
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के काशीडीह स्थित रामलीला मैदान के पास बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और भागने लगे। तभी महिला ने शोर मचाया। इलाके में लोग जुट गए और बदमाशों को पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी। इसी दौरान बदमाशों ने पिस्तौल निकाल कर लोगों को डराने के लिए हवाई फायरिंग भी की। फायरिंग होते ही वहां भगदड़ मच गई।

अफरा-तफरी की हालत में लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर दोनों बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि जहां पर यह घटना घटी है वहीं टीओपी भी है। लेकिन, महिला से चेन छिनतई की इस घटना के बाद भी पुलिस फौरन मौके पर नहीं पहुंची थी। इससे लोगों में आक्रोश है। घटना की सूचना मिलने के बाद काफी देर बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिस महिला की सोने की चेन छिनतई हुई है। वह क्वार्टर नंबर L/4 6 की रहने वाली है।

महिला दूध लेने जा रही थी तब हुई घटना

महिला सुबह दूध लेकर घर लौट रही थी। तभी यह घटना घटी। महिला का कहना है कि बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए थे। दो दिन पहले भी काशीडीह में पूजा पाठ करने जा रही एक महिला के गले से चेन छिनतई का प्रयास हुआ था।

Read also Jamshedpur Fire: मानगो में किसी ने तीन बसों में लगाई आग, दो बसें जल कर राख

Related Articles

Leave a Comment