Home » Ranchi News : झारखंड के सभी सरकारी स्कूलों में 19 से 21 मई तक लगेगा तीन दिवसीय समर कैंप

Ranchi News : झारखंड के सभी सरकारी स्कूलों में 19 से 21 मई तक लगेगा तीन दिवसीय समर कैंप

Jharkhand Hindi News : समर कैंप के सफल संचालन के लिए 18 मई को विद्यालय स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी

by Mujtaba Haider Rizvi
Ranchi News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) ने झारखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय समर कैंप आयोजित करने का निर्देश जारी किया है। यह कैंप 19 मई से 21 मई तक रोज़ सुबह 7 बजे से 10 बजे तक आयोजित होंगे। इस संबंध में राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला शिक्षा अधीक्षकों को पत्र भेजकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।

प्रधानाध्यापक पर होगी संचालन की जिम्मेदारी

पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। कार्यक्रम के सफल संचालन की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को दी गई है।

मीटिंग में तय होगी रूपरेखा

समर कैंप के सफल संचालन के लिए 18 मई को विद्यालय स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, गतिविधियों का चयन, दायित्वों का बंटवारा और आवश्यक दिशा-निर्देश तय किए जाएंगे। इसमें सभी शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।

स्थानीय स्तर पर प्रचार का निर्देश

विद्यालयों को स्थानीय स्तर पर समर कैंप का प्रचार-प्रसार करने का भी निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही कैंप के दौरान आयोजित गतिविधियों के फोटो और वीडियो संकलित किए जाएंगे। प्रत्येक विद्यालय को प्रतिदिन कम से कम पांच बेहतर फोटो प्रखंड कार्यालय के व्हाट्सएप ग्रुप में भेजने होंगे, जबकि जिला कार्यालय को चयनित फोटो, वीडियो और मीडिया कवरेज राज्य कार्यालय के वाट्सएप नंबर पर उपलब्ध कराना होगा।

इसके अलावा समर कैंप में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का विवरण प्रतिदिन शाम 5 बजे तक ई-मेल के माध्यम से राज्य कार्यालय को भेजने का निर्देश दिया गया है। परिषद ने गर्मी के मौसम को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी उपाय सुनिश्चित करने को कहा है। विद्यार्थियों को पानी की बोतल और जरूरी सामग्री साथ लाने के लिए पहले से सूचित करने का निर्देश भी दिया गया है। यहां बता दें कि झारखंड के सरकारी स्कूलों में 22 मई से 10 जून 2026 तक गर्मी की छुट्टी रहेगी।

Read Also- Jamshedpur Fire: मानगो में किसी ने तीन बसों में लगाई आग, दो बसें जल कर राख

Related Articles

Leave a Comment