Jamshedpur : मानगो में शंकोसाई रोड नंबर एक में किसी ने बाहर खड़ी तीन बसों में आग लगा दी। यह आग रविवार की देर रात लगाई गई। घटना की जानकारी मिलने पर इलाके के लोग आग बुझाने के लिए बाहर निकले। लेकिन, वह आग नहीं बुझा सके। पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।
अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने एक बस की आग पूरी तरह बुझा दी। इस बस को ज्यादा नुकसान नहीं हो पाया।लेकिन, जब तक दो अन्य बसों की आग पर काबू पाया जाता। दोनों बसें जलकर राख हो गई थीं।
बसों में आग कैसे लगी। इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि किसी असामाजिक तत्व ने यह आग लगाई है, या फिर इसके पीछे सोची-समझी साजिश है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना के कारण का पता लगा लिया जाएगा और आरोपी को ट्रेस कर उसे जेल भेजा जाएगा। बस में लगी आग की लपटें ऊपर उठ रही थीं। इससे बिजली की केबल भी प्रभावित हुई है। मेन लाइन की केबल जलने से इलाके में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है।
Developing Story….

