Home » RANCHI CRIME NEWS: कोकर में झाड़ियों से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

RANCHI CRIME NEWS: कोकर में झाड़ियों से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

by Vivek Sharma
जामताड़ा में हत्या
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: कोकर इलाके में गुरुवार को झाड़ियों के पास खून से लथपथ एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने झाड़ियों के बीच शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक का चेहरा और सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि पत्थर से कूचकर उसकी हत्या की गई है। जिस तरह सिर को क्षत-विक्षत किया गया है, उससे पहचान छिपाने की कोशिश की आशंका भी व्यक्त की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles