Home » Chaibasa News : मिलन चौक चाकूबाजी मामले का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Chaibasa News : मिलन चौक चाकूबाजी मामले का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

तमिल में कही गई बात को नहीं समझ पाने और मजाक में जवाब देने के कारण चाकू से गले पर कर दिया था वार

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरू थाना क्षेत्र के मिलन चौक में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आरोपी कालू करूआ को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

आरोपी के ठिकानों पर रखी जा रही थी नजर

किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर विशेष अभियान चलाकर आरोपी को दबोचा। पुलिस के अनुसार घटना के बाद से ही आरोपी फरार था और लगातार संभावित ठिकानों पर नजर रखी जा रही थी।

16 मई की देर शाम हुई थी घटना

जानकारी के अनुसार 16 मई की देर शाम मिलन चौक निवासी चंद्रमोहन गोप, 32 वर्ष, पिता टिमरा गोप, पर करूआ बस्ती निवासी कालू करूआ ने चाकू से गले पर हमला कर दिया था। घायल चंद्रमोहन ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी कर घर लौटने के बाद पास की दुकान में सामान लेने गया था। उसी दौरान आरोपी उससे तमिल भाषा में कुछ कह रहा था, जिसे वह समझ नहीं पाया। मजाक में जवाब देने पर आरोपी भड़क गया और चाकू से गले पर वार कर दिया।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

जानकारी के अनुसार हमला अचानक और आक्रामक था। वार सीधे गले पर होने से चंद्रमोहन मौके पर ही गिर पड़ा और खून बहने लगा। अफरा-तफरी के बीच स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल सेल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज किया। डॉक्टरों का कहना है कि अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

न्यायालय में पेश कर आरोपी को भेजा गया जेल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी। थाना प्रभारी ने खुद मामले की निगरानी करते हुए टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Read Also- Ranchi News : झारखंड के सभी सरकारी स्कूलों में 19 से 21 मई तक लगेगा तीन दिवसीय समर कैंप

Related Articles

Leave a Comment