Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर की बेटी तनिषा गौतम रचेंगी इतिहास, सेमीकंडक्टर मिशन के उद्घाटन पर पीएम मोदी से करेंगी सीधा संवाद

Jamshedpur News : जमशेदपुर की बेटी तनिषा गौतम रचेंगी इतिहास, सेमीकंडक्टर मिशन के उद्घाटन पर पीएम मोदी से करेंगी सीधा संवाद

Jamshedpur News : भारत में बनी पहली कमर्शियल चिप का वैश्विक बाजार में उतरना इस बात का संकेत है कि देश अब तकनीक का निर्माता बन रहा है। इस विशाल तकनीकी क्रांति में जमशेदपुर की युवा इंजीनियर की भागीदारी पूरे झारखंड के लिए गौरव का विषय है।

by Dr. Brajesh Mishra
Tanisha Gautam
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: भारत के सेमीकंडक्टर मिशन के इतिहास में 4 जुलाई का दिन एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के साणंद स्थित सीजी सेमीकॉन ओसैट (CG Semi OSAT) प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसी ऐतिहासिक अवसर पर भारत में निर्मित पहली ‘Made in India’ कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप की पहली खेप वैश्विक बाजार के लिए रवाना की जाएगी। इस वैश्विक आयोजन में झारखंड और जमशेदपुर के लिए एक बेहद गर्व का क्षण सामने आया है, जहां शहर की बेटी तनिषा गौतम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद का विशेष अवसर मिला है।

प्रधानमंत्री से साझा करेंगी अपने अनुभव

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कंपनी के इंजीनियरों, तकनीशियनों और युवा कर्मचारियों के साथ सीधा संवाद करेंगे। वर्तमान में साणंद स्थित सीजी सेमी (CG Semi) में डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी के रूप में कार्यरत तनिषा को इस दौरान अपने कार्य अनुभव, तकनीकी चुनौतियों और भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग के भविष्य को लेकर पीएम मोदी के समक्ष अपने विचार रखने का मौका मिलेगा। इस गौरवशाली कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देश के सभी प्रमुख राष्ट्रीय समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर किया जाएगा।

केवी टाटानगर से सेमीकंडक्टर मिशन तक का सफर

तनिषा गौतम की यह सफलता कड़ी मेहनत और समर्पण की मिसाल है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय, टाटानगर से पूरी की। इसके बाद उन्होंने जमशेदपुर स्थित एनटीटीएफ-टीएसटीआई (NTTF-TSTI) से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हासिल किया। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने हैदराबाद स्थित प्रसिद्ध कंपनी डॉ. रेड्डीज़ से की थी। अपनी प्रतिभा के दम पर वह आज भारत के सबसे महत्वाकांक्षी कमर्शियल सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

युवाओं के लिए प्रेरणा बनीं तनिषा

भारत में बनी पहली कमर्शियल चिप का वैश्विक बाजार में उतरना इस बात का संकेत है कि देश अब तकनीक का निर्माता बन रहा है। इस विशाल तकनीकी क्रांति में जमशेदपुर की युवा इंजीनियर की भागीदारी पूरे झारखंड के लिए गौरव का विषय है। तनिषा की इस सफलता से जमशेदपुर के युवाओं और खासकर छात्राओं में जबरदस्त उत्साह है।

Read Also: Jamshedpur Education News : डीईओ व डीएसई ने संभाला पदभार, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षापर रहेगा फोकस

Related Articles

Leave a Comment