Home » Jamshedpur Firing : जुगसलाई में यूनिक कलेक्शन कपड़ा दुकान के मालिक पर फायरिंग के मामले में FIR दर्ज

Jamshedpur Firing : जुगसलाई में यूनिक कलेक्शन कपड़ा दुकान के मालिक पर फायरिंग के मामले में FIR दर्ज

सीसीटीवी फुटेज में दिखे थे बदमाश, अब तक नहीं हो सकी गिरफ्तारी

by Mujtaba Haider Rizvi
firing jugsalai
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के जुगसलाई में नगर पालिका बाजार स्थित यूनिक कलेक्शन कपड़ा दुकान के मालिक पर फायरिंग के मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है। इस मामले में दुकान के मालिक दिनेश कुमार बेरिया के आवेदन पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ फायरिंग का मामला दर्ज किया गया है। दिनेश कुमार बेरिया जुगसलाई के केसीएस कंप्लेक्स गर्ल्स स्कूल रोड स्थित एक अपार्टमेंट के रहने वाले हैं।

शुक्रवार शाम चार बजे की है घटना

दुकान के मालिक पर शुक्रवार को शाम 4:00 बजे फायरिंग की गई थी। बताया जा रहा है कि गोली खुशकिस्मती से किसी को नहीं लगी थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।

फुटेज में दिखे हैं बदमाश

सीसीटीवी फुटेज में बदमाश दिखे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद बदमाशों की तलाश में जुट गई है। फायरिंग का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। कोई कहता है कि रंगदारी नहीं देने पर यह फायरिंग हुई है। कोई इसे पुरानी रंजिश बता रहा है। कहा जा रहा है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना का सही कारण पता चलेगा। सीसीटीवी में घटनास्थल पर चार बदमाश दिखाई दिए थे।

Read also Ranchi News : झारखंड के सभी सरकारी स्कूलों में 19 से 21 मई तक लगेगा तीन दिवसीय समर कैंप

Related Articles

Leave a Comment