
Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो में एक घर में चोरी की घटना सामने आई है। घर के आलमारी के लाकर में रखा सोने का जेवर गायब हो गया है। इस मामले में घर की मालकिन जीनत उर्फ निशा ने मानगो थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज करने के बाद रविवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
घटना जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर 14 की है। कमर अशरफ अहमद की पत्नी जीनत उर्फ निशा ने पुलिस को बताया की उन्होंने शनिवार को आलमारी का लाकर किसी काम से खोला तो देखा उसमें से सोने के जेवरात गायब हैं। इसमें सोने की दो अंगूठी और एक चेन रखी हुई थी। गायब हुए जेवरात की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है।
जीनत उर्फ निशा को शक है कि रोड नंबर 14 में ही किराए पर रहने वाले उमर की पत्नी सलीमन बीबी 7 अगस्त को उनके घर आई थीं। इसके अलावा और कोई नहीं आया। उन्हें शक है कि सलीमन बीबी ने ही उनके जेवरात पार कर दिए हैं। पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद तहकीकात शुरू कर रही है। मानगो थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद ही सब कुछ साफ हो पाएगा। घटना को लेकर कई तरह के सवाल भी पैदा हो रहे हैं कि जब जेवरात अलमारी में रखे हुए थे तो सलीमन बीवी वहां तक कैसे पहुंचीं। हो सकता है कि सलीमन बीबी के अलावा किसी अन्य ने यह जेवरात पार कर दिए हों। अब पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा की घटना की असलियत क्या है।
Read also Jamtara News: मुस्लिम धर्म पर कथित टिप्पणी के बाद थंडारडीह में बवाल, एसडीपीओ की गाड़ी में तोड़फोड़


