Home » Jamshedpur News : मन्दा में जूनियर फुटबॉल का रोमांच, विधायक संजीव सरदार ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Jamshedpur News : मन्दा में जूनियर फुटबॉल का रोमांच, विधायक संजीव सरदार ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Jamshedpur News : अपने संबोधन में विधायक संजीव सरदार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार सकारात्मक पहल कर रही है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Manda Junior Football Tournament
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : डुमरिया प्रखंड के काटासोल पंचायत अंतर्गत मन्दा गांव में रेड सन स्पोर्ट क्लब की ओर से आयोजित 26वीं दो दिवसीय जूनियर फुटबॉल धमाका खेल प्रतियोगिता में पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणों और खेलप्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आसपास के क्षेत्रों से हजारों लोग खिलाड़ियों का शानदार मुकाबला देखने पहुंचे।

खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया उत्साहवर्धन

मैदान पहुंचने पर विधायक संजीव सरदार ने प्रतियोगिता में शामिल विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल के प्रति समर्पण, अनुशासन और खेल भावना बनाए रखने की अपील की। विधायक ने सभी टीमों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिल रहा बेहतर मंच : विधायक

अपने संबोधन में विधायक संजीव सरदार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार सकारात्मक पहल कर रही है। उन्होंने कहा कि सिदो-कान्हू युवा खेल क्लब समेत सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिल रहा है और गांवों में खेल का बेहतर माहौल बन रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांवों में छिपी प्रतिभाओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे आगे चलकर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। विधायक ने युवाओं से खेल एवं युवा कल्याण से जुड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते हुए अपने भविष्य को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

खेल के प्रति युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

प्रतियोगिता में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी शामिल हुए। वहीं हजारों ग्रामीण और खेलप्रेमी मुकाबले देखने मैदान पहुंचे। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बीच दर्शकों का उत्साह भी चरम पर रहा और पूरे आयोजन के दौरान खेल का रोमांच बना रहा।

मौके पर झामुमो डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, 20 सूत्री अध्यक्ष भगत बसके, आयोजन समिति के सदस्य, सैकड़ों ग्रामीण, खेलप्रेमी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Read Also: Jamshedpur News : टेल्को चित्रगुप्त समिति का पुनर्गठन, प्रकाश सहाय अध्यक्ष, अरविंद श्रीवास्तव बने संरक्षक

Related Articles

Leave a Comment