Home » Jamshedpur Entertainment : बिष्टुपुर में ठंड के बाद भी जैम स्ट्रीट में जम कर हुई मस्ती, गानों की धुन पर थिरकते नजर आए युवा

Jamshedpur Entertainment : बिष्टुपुर में ठंड के बाद भी जैम स्ट्रीट में जम कर हुई मस्ती, गानों की धुन पर थिरकते नजर आए युवा

Jamshedpur Entertainment : टाटा स्टील के सौजन्य से जैम स्ट्रीट का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत शहर के विभिन्न इलाकों में रविवार को तड़के जैम स्ट्रीट का आयोजन किया जाता है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Youth enjoying music and dancing at Jam Street in Bistupur, Jamshedpur despite cold weather
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : टाटा स्टील का जैम स्ट्रीट कार्यक्रम एक बार फिर शुरू हो गया है। इस बार बिष्टुपुर में रविवार को सुबह जैम स्ट्रीट का आयोजन किया गया।

विंटर फेस्टिवल के तहत जैम स्ट्रीट की शुरुआत हुई। सड़कों को चारों तरफ से आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था। इसके बाद प्रोग्राम शुरू हुआ। कहीं जुंबा हो रहा था, तो कहीं हिप-हाप। कहीं फ्री स्टाइल डांस प्रतियोगिता चल रही थी। युवा पूरे जोश के साथ स्केटिंग और साइकलिंग आदि कर रहे थे।

युवाओं की टोलियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं। कहीं गिटार बजाया जा रहा था, तो कोई फुटबॉल खेल रहा था। कोई वॉलीबॉल खेल रहा था। जैम स्ट्रीट में हर तरह के खेल खेले जा रहे थे। युवाओं के मनोरंजन के लिए अलग से खेल क्षेत्र, आर्ट एंड क्राफ्ट कॉर्नर और क्रिएटिव एक्टिविटीज कॉर्नर भी बनाए गए थे। कहीं चित्रांकन प्रतियोगिता चल रही थी। तो कोई योग कर रहा था। शहर के लोग भी मॉर्निंग वॉक करते हुए जैम स्ट्रीट में पहुंचे थे। ऐसा लग रहा था जैसे कोई त्यौहार मनाने के लिए लोग जुटे हुए हों।

गौरतलब है कि टाटा स्टील के सौजन्य से जैम स्ट्रीट का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत शहर के विभिन्न इलाकों में रविवार को तड़के जैम स्ट्रीट का आयोजन किया जाता है। शहर के लोग जैम स्ट्रीट में पहुंचकर मनोरंजन करते हैं और हर तरह के टेंशन से मुक्त हो जाते हैं। जैम स्ट्रीट का मकसद लोगों के अंदर सामुदायिक मेल-जोल और क्रिएटिविटी बढ़ा कर स्वस्थ जीवन शैली का तोहफा देना है।

रविवार को सुबह बिष्टुपुर में आयोजित जैम स्ट्रीट में टाटा स्टील के वॉलंटियर्स और सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। इसके अलावा, जैम स्ट्रीट में प्राथमिक चिकित्सा, पेयजल और साफ सफाई की भी व्यवस्था की गई थी। इसमें शामिल लोग सेल्फी और तस्वीरों के जरिए यादगार पलों को अपने मोबाइल में कैद कर रहे थे। इससे पहलै जैम स्ट्रीट टिनप्लेट, साकची आदि इलाकों में भी आयोजित की जा चुकी है। इसका आयोजन टाटा स्टील यूआईएसएल की तरफ से किया जाता है।

Read Also : Jamshedpur Crime: पोटका में तुड़ी मेला देखकर लौट रहे युवकों की बाइक खंभे से टकराई, एक की मौके पर मौत

Related Articles