Home » Vikram Sharma Murder : जमशेदपुर में दूसरे दिन भी कुर्की-जब्ती, फरार अपराधियों के घरों से पुलिस को नहीं मिला खास सामान

Vikram Sharma Murder : जमशेदपुर में दूसरे दिन भी कुर्की-जब्ती, फरार अपराधियों के घरों से पुलिस को नहीं मिला खास सामान

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : देहरादून के चर्चित गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार अपराधियों की तलाश में देहरादून पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। सोमवार को लगातार दूसरे दिन देहरादून के डालनवाला थाना की पुलिस ने जमशेदपुर में विभिन्न ठिकानों पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। हालांकि इस दौरान पुलिस को ज्यादातर जगहों से खाली हाथ लौटना पड़ा, क्योंकि आरोपी पहले ही अपने परिवार के साथ घर छोड़कर फरार हो चुके हैं।

पुलिस ने जुगसलाई गौशाला रोड निवासी आरोपी विशाल सिंह के किराए के फ्लैट पर छापेमारी की। फ्लैट बंद मिलने पर पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। तलाशी के दौरान कमरे से केवल गद्दा और कुछ मामूली सामान बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने फ्लैट को सील कर दिया और बरामद सामान की जब्ती सूची तैयार की।वहीं, जुगसलाई आरपी पटेल रोड निवासी आरोपी आशुतोष कुमार सिंह का किराए का मकान पूरी तरह खाली मिला।

इसी तरह उलीडीह टैंक रोड निवासी आरोपी जितेंद्र कुमार साहू के घर का ताला तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची, लेकिन वहां भी कोई सामान नहीं मिला। कार्रवाई के दौरान स्थानीय थाना पुलिस भी देहरादून पुलिस के साथ मौजूद रही। लोहरदगा में भी होगी कार्रवाईविक्रम शर्मा हत्या मामले में फरार आरोपियों की तलाश अब झारखंड के अन्य जिलों तक पहुंच गई है। देहरादून पुलिस जल्द ही लोहरदगा जिले के टांगराटोली निवासी आरोपी अंकित कुमार वर्मा के घर पर भी कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करेगी।

इससे पहले रविवार को बागबेड़ा के बजरंग टेकरी रोड निवासी आरोपी आकाश प्रसाद के घर पर भी कुर्की की गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में फरार सभी आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इनामी राशि आगे बढ़ाई भी जा सकती है।

कई आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

गौरतलब है कि 13 फरवरी को देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में अपराधियों ने गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बागबेड़ा निवासी यशराज सिंह, राजकुमार सिंह और मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि विशाल सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार साहू, आकाश प्रसाद और अंकित कुमार वर्मा समेत कई आरोपी अब भी फरार हैं।

Related Articles

Leave a Comment