Home » Chatra Crime: चतरा में सुशी इंफ्रा कार्यालय पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग में गार्ड घायल, राहुल दुबे गिरोह ने ली जिम्मेदारी

Chatra Crime: चतरा में सुशी इंफ्रा कार्यालय पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग में गार्ड घायल, राहुल दुबे गिरोह ने ली जिम्मेदारी

दोपहर करीब 2:39 बजे दो बाइक पर सवार चार अपराधी कंपनी कार्यालय पहुंचे। इनमें से तीन अपराधी कार्यालय के भीतर घुसे और करीब आठ राउंड फायरिंग की। उस समय दोपहर के भोजन का समय होने के कारण कार्यालय परिसर में मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई।

by Mujtaba Haider Rizvi
chatra firing
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chatra : थाना क्षेत्र के उड़सू गांव स्थित सीसीएल की चंद्रगुप्त कोल परियोजना में कार्यरत सुशी इंफ्रा कंपनी के कार्यालय पर रविवार को दिनदहाड़े नकाबपोश अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे चार अपराधियों में से तीन कंपनी कार्यालय के अंदर घुसे और अंधाधुंध गोलियां चला दीं। घटना में कंपनी में तैनात एसआइएस सुरक्षा गार्ड रविश कुमार यादव (33) घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर करीब 2:39 बजे दो बाइक पर सवार चार अपराधी कंपनी कार्यालय पहुंचे। इनमें से तीन अपराधी कार्यालय के भीतर घुसे और करीब आठ राउंड फायरिंग की। उस समय दोपहर के भोजन का समय होने के कारण कार्यालय परिसर में मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। फायरिंग के दौरान सुरक्षा गार्ड रविश कुमार यादव के बाएं हाथ में गोली लग गई। बताया जा रहा है कि गोली उनके हाथ को छूते हुए दीवार से टकराई और वह घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी टंडवा की ओर फरार हो गए।

घायल गार्ड को तत्काल टंडवा में प्राथमिक उपचार कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही टंडवा डीएसपी प्रभात रंजन बरवार, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी पप्पू शर्मा, सिमरिया थाना प्रभारी अमित कुमार और पगार ओपी प्रभारी दिनेश मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से करीब 20 खोखे बरामद किए हैं। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से भी पूछताछ की।

डीएसपी प्रभात रंजन बरवार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रॉक्सी वार का मामला प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल से मिले पर्चे के आधार पर राहुल दुबे गिरोह ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। साथ ही घटना के पीछे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Read also Jamshedpur News: डिमना रोड पर दिनदहाड़े 2.5 लाख की सोने की चेन झपटी, अपाचे सवार बदमाश फरार

Related Articles

Leave a Comment