Home » Chaibasa News : ठेकेदार की घोर लापरवाही ने ली मजदूर की जान, डांगोवापोसी में 100 फीट की ऊंचाई से गिरकर कामगार की मौत

Chaibasa News : ठेकेदार की घोर लापरवाही ने ली मजदूर की जान, डांगोवापोसी में 100 फीट की ऊंचाई से गिरकर कामगार की मौत

मौसम खराब होने और तेज बारिश के बावजूद ठेकेदार और सुपरवाइजर द्वारा जबरन जानलेवा ऊंचाई पर काम कराया जा रहा था। मजदूर को न तो सेफ्टी हार्नेस (बेल्ट) दी गई थी और ना ही हेलमेट या सुरक्षा रस्सी जैसे अनिवार्य उपकरण उपलब्ध कराए गए थे।

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत डांगोवापोसी रेलवे स्टेशन परिसर में ठेकेदार की गंभीर लापरवाही के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया। कैरेज एंड वैगन विभाग के सीक लाइन क्षेत्र में सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर लगभग 80 से 100 फीट ऊंचे स्ट्रक्चर पर शेड की ब्लू शीट बदली जा रही थी। इसी दौरान गुवा कल्याण नगर निवासी 32 वर्षीय ठेका मजदूर समीर खान असंतुलित होकर सीधे जमीन पर गिर पड़ा, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई।

मौसम खराब होने और तेज बारिश के बावजूद ठेकेदार और सुपरवाइजर द्वारा जबरन जानलेवा ऊंचाई पर काम कराया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मजदूर को न तो सेफ्टी हार्नेस (बेल्ट) दी गई थी और ना ही हेलमेट या सुरक्षा रस्सी जैसे अनिवार्य उपकरण उपलब्ध कराए गए थे।

तत्काल अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के तुरंत बाद सहकर्मियों ने समीर को टाटा स्टील नोवामुंडी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का फूटा गुस्सा और मुआवजे, निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग

घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई। आक्रोशित परिजनों और साथी मजदूरों ने ठेकेदार व जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई, परिवार के एक आश्रित को रेलवे में नौकरी और उचित मुआवजे की मांग की है। ठेका कार्यों की सुरक्षा निगरानी में हुई इस बड़ी चूक ने रेलवे प्रशासन के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। पीड़ित पक्ष ने मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

Read Also Chaibasa News : डाक कांवरियो का जत्था मुर्गा महादेव रवाना, हर हर महादेव व बोल बम के जयकारों से गूंज उठा इलाका 

Related Articles

Leave a Comment